Sandhya Samachar

डांडिया की खनक और ब्लास्टर म्यूजिक की झनक पर झूमे लोग

202 views

बसंत विहार में आयोजित गरबा-डांडिया में लोगों को दिया गया बेहतर स्वास्थ्य का संदेश

ग्वालियर। ब्लास्टर म्यूजिक की धुन पर बजते गुजराती गीत के साथ ही डांडिया की खनक के साथ लोग ऐसे झूमे कि नवरात्र का उल्लास दिलो-दिमाग पर छा गया। क्या छोटे और क्या बड़े…. क्या महिला और क्या पुरुष सभी के सभी गरबा के रंग में रंगे नजर आए। पारंपरिक पोशाक में सजे-धजे प्रतिभागियों के साथ ही अतिथियों ने भी ऐसा समां बांधा किस हर कोई देखते ही रहा गया।

मौका था बसंत विहार में आयोजित किए गए तीन दिवसीय विशाल गरबा महोत्सव के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का। जहां बॉलीवुड और टॉलीवुड तड़के के साथ ही बंगाली, भोजपुरी और गुजराती संस्कृति के दर्शन हुए। तो वहीं राजस्थानी संस्कृति के रंग भी बिखरे।
गुजराती गरबे के साथ ही तीन ताली और बॉलीवुड स्टाइल की धूम रही। प्रतिभागियों की डांडिया की खनक ने ऑडियंस में भी ऐसा जोश भरा कि वे भी रिंग के बाहर जमकर थिरके। डांडिया की खनक उस वक्त और बढ़ गई जब मुख्य अतिथि महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार ने भी रिंग में आकर प्रतिभागियों के साथ गरबा किया और उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉक्टर्स ने किया जागरूक
तीन दिवसीय इस महोत्सव की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें शहर के अधिकांश डॉक्टरों ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गरबा और डांडिया के रंग में रंग कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति भी सजग किया।

स्वस्थ समाज से ही देश का विकास : महापौर
जब परिवार और समाज के लोग स्वस्थ्य होते हैं तो जीवन बेहतर होता है। इससे राष्ट्र तरक्की की राह पर भी बढ़ता है। क्योंकि स्वस्थ समाज से ही देश का विकास होता है। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने कही। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय ने कहा कि ग्वालियर शहर अपनी कला, संस्कृति और विरासत के लिए दुनिया भर में जाना जाता है और ये त्योहार ही हैं जिनके बहाने हम एक दूसरे से मिलते हैं और संस्कृति के आदान प्रदान का हिस्सा बनते हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत लाहरिया, दैनिक भास्कर के संपादक महेश शर्मा, मध्य प्रदेश चेंम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन संजय जादौन ने कियां। रोटरी क्लब और लायंस क्लब का विशेष योगदान रहा।

ये रहे मौजूद
पार्षद अपर्णा पाटिल, डॉ. पूनम त्रिपाठी, डॉ. गौरव त्रिपाठी, हरीश पाल, नीरू पाल डॉ. दिनेश उदेनिया,डॉ. नीरज कुमार गुप्ता, डॉ. शिराली रुनवाल, डॉ. आशीष सिंघल, डॉ. मनु गुप्ता, डॉ. अरविंद, डॉ. विशाल, डॉ. आर के सिंघल, डॉ. अर्चना गोयल, डॉ. यशश्वी बंसल, डॉ. तरुण नागपाल, डॉ. अमन सिंघल, नितिन मांगलिक, सुनील गोयल, अपर्णा पाटिल, सुधीर सप्रा, वरुण श्रीवास्तव, डॉ.प्रियंका, रमन पोपली, अतुल जैन, सार्थक शर्मा एवं सुनील कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
78%
3.3km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech