ग्वालियर में HRG गेस्ट हाउस के सामने रंगबाजों ने चलायी गोलियां 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में HRG गेस्ट हाउस के सामने रंगबाजों ने चलायी गोलियां 

ग्वालियर में HRG गेस्ट हाउस के सामने गाली देने से मना करने पर रंगबाजों ने गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। यह  वारदात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर कॉलोनी में देर रात को हुई। बदमाशों की यह हरकत  सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फायरिंग से पहले बदमाशों ने शराबखोरी की। नशा चढने पर गेस्ट हाउस पर लौटकर तमंचे से गोलियां चलायी ।

गेस्ट हाउस के किसी कर्मचारी ने अभद्रता करने से रोक टोक दिया था। लेकिन टोकना दोनों को अखर गया आपसी विवाद छोडक़र दोनों युवक गेस्ट हाउस कर्मचारी से उलझ गए। हालांकि उस वक्त बात नहीं बढ़ी दोनों युवक कर्मचारी को धमकी देकर चले गए। फिर उसी देर रात रात 12 बजे के बाद दो बाइक से चार बदमाश गेस्ट हाउस पहुंचे और फायरिंग कर दी। गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज में वारदात रिकॉर्ड हो गई। 

फुटेज की रिकॉर्डिंग 

फुटेज में बदमाशों ने गेस्ट हाउस के गेट के सामने बाइक रोकी और एक बदमाश ने बाइक पर बैठे बैठे चार फायर ठोंके जबकि दूसरे ने बाइक से उत्तर कर गोलियां चलाई। करीब एक मिनट में कॉलोनी को दहला कर बदमाश भाग गए। बदमाशों ने गेस्ट हाउस पर फायरिंग से पहले उसके पास की कलारी से शराब खरीदी थी। फोन पे से शराब का पेमेंट किया था। पुलिस ने शराब की दुकान से पेमेंट करने वाले बदमाश का एकाउंट नंबर खंगाला तो उसका पता ठिकाना मिल गया और शिवम शर्मा निवासी भिंड और दिनेश सिंह निवासी विनय नगर को फायरिंग के मामले में धर दबोच लिया। बाकी दो बदमाश फरार हो गए। 

पुलिस ने लिया एक्शन 

पुलिस ने वारदात में उपयोग दोनो बाइक बरामद कर जप्त कर ली है। जबकि इनके दो साथी अंडरग्राउंड हो गए हैं। वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ फायरिंग, आर्म्स एक्ट, गाली गलौज और अन्य धाराओ में मामला दर्ज कर फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Also Read

Top Stories
Related Post