महासमुंद। छत्तीसगढ़ का महासमुंद जिला खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान गढ़ रहा है।
खासकर तीरंदाजी जैसे पारंपरिक खेल प्रतिस्पर्धी खेल में जिले के 23 प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश की प्रतिष्ठित खेल अकादमियों में प्रशिक्षण लेकर न केवल अपने सपनों को साकार कर रहे हैं, बल्कि जिले, राज्य और देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं।
पद्मा साहू की प्रेरणादायक उड़ान
महासमुंद की पद्मा साहू, जिन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण बहालगढ़, सोनीपत (हरियाणा) में दाखिला पाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, आज जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी शुरुआत भी महासमुंद की धरती से ही हुई थी।
राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर चमके महासमुंद के सितारे
38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड 2025 में महासमुंद की चांदनी साहू ने तीरंदाजी में व्यक्तिगत इंडियन राउंड में रजत पदक तथा टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय द्वारा 3,20,000/- (रजत) और 1,20,000/- (कांस्य) की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
– चांदनी साहू, सत्यभामा साहू, पद्मा साहू, जया साहू, नवलीन कौर, तोरण यादव, कमलेश साहू आदि ने हिस्सा लेकर जिले की प्रतिभा का प्रमाण दिया।.
प्रशिक्षण केंद्रों में महासमुंद के सितारे
साईं रायपुर व कोदूराम वर्मा खेल अकादमी रायपुर में 11 खिलाड़ी प्रशिक्षणरत हैं। खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर में 11 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कुल मिलाकर 23 खिलाड़ी देश व राज्य की शीर्ष खेल अकादमियों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण ले रहे हैं।