ग्वालियर शहर के जनकगंज स्थित जटार साहब की गली में रहने वाला गीतेश पंजवानी को अनिरुद्ध सिंह ने पेपर कटर मार दिया। गीतेश और अनिरुद्ध दोनों दोस्त है। गीतेश कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराज बाडा स्थित छापाखाना के पास एक पगड़ी की दुकान पर नौकरी करता है। दोस्त को पैसे उधार में न देने पर अनिरुद्ध ने गितेश पर पेपर कटर से वार कर दिया
गीतेश पंजवानी शिकायत में बताया क वह दुकान पर बैठा था तभी अनिरुद्ध सिंह वहां आया और उससे पैसे उधार मांगने लगा उस समय गीतेश के पास पैसे नहीं थे इसलिए उसने अनिरुद्ध को अपनी परेशानी बताते हुए उसे पैसे उधार देने से मना कर दिया। इस पर अनिरुद्ध पैसे देने की जिद पर अड़ गया। जब उसे लगा कि पैसे नहीं मिलेंगे तो गुस्से में उसने जेब से पेपर कटर निकाला और गीतेश की छाती पर वार कर दिया।
पेपर कटर सीने पर लगने उसके सीने से खून निकलने लगा इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। दुकानदार ने उसके सीने से खून निकलता देख उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने घायल युवक गीतेश की शिकायत पर आरोपी अनिरुद्ध के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।