ग्वालियर। कराते डो एसोसियेशन ऑफ ग्वालियर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में संस्था अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कराते फेडरेशन से संबद्ध कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा दिनांक 26 फरवरी से 1 मार्च तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित KIO सीनियर नेशनल कराते चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए ग्वालियर की चार प्रतिभाशाली खिलाड़ी — वैष्णवी पाण्डेय, नंदनी दीक्षित, अर्पिता पारीक एवं स्मिति भानु — अपने कौशल और दमखम का प्रदर्शन करेंगी।
एसोसिएशन के सचिव शिहान सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि इन चारों खिलाड़ियों ने विगत माह एम.पी. स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन द्वारा छिंदवाड़ा में आयोजित सीनियर स्टेट कराते चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अर्जित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की पात्रता प्राप्त की है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्वालियर एवं मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगी।
एसोसियेशन के उपाध्यक्ष डॉ. आदित्य भदौरिया, कोषाध्यक्ष सतीश राजे, धर्मेंद्र नागले, अमित यादव एवं नवीन भिंडिया सहित समस्त पदाधिकारियों ने चारों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।