सऊदी अरब में पहली बार खुले आम शराब खरीद सकेंगे विदेशी

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

सऊदी अरब में पहली बार खुले आम शराब खरीद सकेंगे विदेशी

सऊदी अरब में शराब बिक्री को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब गैर-मुस्लिम विदेशी निवासी भी शराब खरीद सकेंगे, लेकिन इसके लिए एक तय शर्त पूरी करनी होगी। हाल ही तक रियाद की एकमात्र शराब दुकान पर सिर्फ विदेशी डिप्लोमेट और प्रीमियम वीजा धारकों को ही खरीदने की अनुमति थी। अब नियमों में ढील देते हुए इसे आम विदेशी निवासियों के लिए भी खोला गया है।

कौन खरीद पाएगा शराब?

नए नियम के मुताबिक, केवल वे गैर-मुस्लिम विदेशी निवासी शराब खरीद सकेंगे, जिनकी मासिक आय कम से कम 50,000 सऊदी रियाल (लगभग 12 लाख रुपये) है। रियाद की शराब दुकान में प्रवेश पाने के लिए उन्हें अपना वेतन प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। ब्लूमबर्ग और एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय सूत्रों ने पुष्टि की है कि वेतन जांच के बाद ही दुकान में एंट्री दी जाती है।

क्यों बढ़ी बिक्री?

यह दुकान पिछले वर्ष विदेशी राजनयिकों के लिए खोली गई थी, लेकिन पहली बार इसे आम विदेशी निवासियों के लिए भी खोल दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नियमों में ढील के बाद 12,500 से अधिक प्रीमियम वीजा धारक यहां से शराब खरीद चुके हैं। इससे दुकान पर बिक्री में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है।

Also Read

Top Stories
Related Post