पांच दुर्लभ गिद्ध जीपीएस संग उड़े, अब जीपीएस के जरिए पता चलेगा गिद्धों का रास्ता 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

पांच दुर्लभ गिद्ध जीपीएस संग उड़े, अब जीपीएस के जरिए पता चलेगा गिद्धों का रास्ता 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज रायसेन के हलाली डैम से पांच लुप्तप्राय गिद्धों को उनके आवास से छुटकारा दे दिया है अब वह खुले आसमान में प्रकृति का मजा ले सकेंगे। पांचलुप्तप्राय गिद्धों में से चार भारतीय गिद्ध और एक सिनेरियस गिद्ध यानी काला गिद्ध शामिल है 

इन सभी पांच गिद्धों को जीपीएस लगाया गया है जिससे हम इन सभी पांच गिद्धों की जानकारी ले सकेंगे और उनकी सारी गतिविधियां ट्रैक कर सकेंगे। 

CM मोहन यादव ने पांच गिद्धों को आजाद करते हुए कहा कि गिद्ध पर्यावरण के सफाई कर्मी है और यह कदम रामायण के जटायू – संपाती से प्रेरणा लेकर किया है। वैसे देखा जाए एमपी में गिद्धों की आबादी ज्यादा हो गई है और अभी फिलहाल पन्ना में 1000 से ज्यादा गिद्ध मौजूद है।

Top Stories
Related Post