भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है।बता दे की 14 नवंबर को पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे होंगे और सबसे आखिर में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले जाएंगे। इस बीच टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है। एशिया कप के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पांड्या वापसी के लिए तैयार हैं। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में तो नहीं, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे ।
इस कारण नहीं खेल पाए थे एशिया कप
दरअसल इस साल एशिया कप 2025 के दौरान फाइनल से ठीक पहले हार्दिक पांड्या के पैर मे चोट आअ गई थी । इसके बाद हार्दिक ने एशिया कप का फाइनल नहीं खेल पाया था। हार्दिक की गैरमौजूदगी में ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज होनी है, हालांकि उसमें अभी समय है।
सबकी नजर हार्दिक पर
26 सितंबर को हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच को खेला था। जहां उन्होंने दो रन बनाए थे और एक विकेट लेने में कामयाब रहे थे । अब तक भारत के लिए 120 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हार्दिक पांड्या ने 1860 रन बनाए हैं और पांच अर्धशतक जमाए हैं। इस दौरान उनके नाम 98 विकेट भी हैं। अब देखना ये होगा कि जब हार्दिक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरेंगे तो ब्रेक के बाद कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।वह खेलने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ है भी की नहीं उन पर सभी की नजर रहने वाली है।
भारतीय टीम और क्रिकेट लवर्स के लिए खुसखबरी
हार्दिक पांड्या बड़ौदा से खेलते हैं। वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उसी टीम से खेलेंगे। जो टी20 फॉर्मेट पर खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में खेलकर ही हार्दिक अपनी फिटनेस साबित करेंगे और उसके बाद अगर सब कुछ ठीक रहा तो वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम और क्रिकेट लवर्स के लिए के लिए ये एक अच्छी खबर है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज होनी है। जो अगले साल होने वाले विश्व कप के लिहाज से काफी अहम है।