राजस्थान के भिवाड़ी में आज सुबह यानी 16 फरवरी 2026 को खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लग गई। यह घटना केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह करीब 9:30 बजे हुई। आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग इतनी तेज थी कि डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पर काबू पाया गया।
#WATCH राजस्थान: खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। आग बुझाने का काम जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
(वीडियो सोर्स: फायर डिपार्टमेंट) pic.twitter.com/0ce3ZbOyP4
सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि इस हादसे में लगभग 7 से 8 मजदूर जिंदा जल गए और उनकी जान चली गई। अभी भी आशंका लगाई जा रही है कि 10 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं। जिनकी पुलिस जांच में जुटी है और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।
The fire mishap in Bhiwadi, Rajasthan, is tragic and deeply saddening. My condolences to those who have lost their loved ones. I pray for the speedy recovery of those injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 16, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के जल स्वस्थ होने की कामना भी की है पुलिस ने फैक्ट्री मालिक राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है