Sandhya Samachar

पिता का स्थान हिमालय से ऊंचा परिवार की है सर्वोच्च सत्ता : कुशवाह

579 views

पर्ल्स इवेंट संस्थान ने विश्व पितृ दिवस पर शहर के श्रेष्ठ पिताओं को किया सम्मानित
ग्वालियर। पर्ल्स इवेंट संस्थान के तत्वावधान में विश्व पितृ दिवस के अवसर पर शीतला सहाय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जीवन में बेहतर करने वाले श्रेष्ठ पिताओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह थे। अध्यक्षता डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने की। जबकि वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रमुख समाज सेवी डॉ. केशव पाण्डेय एवं भाजपा के महामंत्री विनय जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि सांसद कुशवाह ने कहा कि पिता का स्थान हिमालय से भी बहुत ऊंचा है। पिता ही घर, परिवार और संतान के लिए सर्वोच्च सत्ता है। पिता के बिना कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिता की जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बिना उनकी छाया, मार्गदर्शन के बच्चे कभी पूर्ण रूप से सर्वांगीण विकास नहीं कर सकते। इस प्रकार के भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाले पिताओं को सम्मानित करना समाज को एक सकारात्मक संदेश देना है। क्योंकि उनका सम्मान आज की और भावी पीढ़ी को उनके प्रति आदर का भाव जाग्रत करेगा।
सांसद ने सुझाव देते हुए कहा कि अगले वर्ष होने वाले समारोह में पिताओं के साथ पुत्रों को भी आमंत्रित किया जाए। अतिथियों का स्वागत पंकज श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौरभ शर्मा ने तथा आभार व्यक्त संस्था प्रमुख पंकज शर्मा ने किया। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पिताओं को सम्मानित कर उन्हें स्मृति चिंह भेंट किए।
इनका हुआ सम्मान
पत्रकारिता : डॉ. केशव पाण्डेय
ज्योतिष : प्रभाकर पंडित
वकालात : विनोद भारद्वाज
खेलः शिववीर भदौरिया
चिकित्सा : बीएन श्रीवास्तव
सीए : जेडी लढ्डा
व्यापार : अशोक गोयल
निजी क्षेत्र : प्रीतम खन्ना
सरकारी क्षेत्र : संजीव जैन
इंजीनियर : रमेश श्रीवास्तव
पुलिस सेवा : निरंजन शर्मा
सामाजिक : विकास गोस्वामी
आर्किटेक्ट : प्रभात भार्गव
शिक्षा : मनोज जैन
संस्कृति : दीपक तोमर
सलोन :अरुण राउत

Posted By : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
39%
7.2km/h
65%
34°C
34°
34°
36°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
28°
Wed
29°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech