एग्जिट पोल : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग एजेंसियों ने जारी किए अपने आंकड़े, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार, राजस्थान में खिल सकता है कमल
ग्वालियर। तेलंगाना में गुरुवार को मतदान के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। शाम 5ः30 बजे से एजेंसियों के एग्जिट पोल में प्रदेशों की तस्वीर उभर कर सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बरकरार रहने की बात की जा रही है। जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार कायम रहेगी और तेलंगाना में कांग्रेस को लाभ होता दिख रहा है। जबकि राजस्थान में गहलोत का जादू फीका पड़ता नजर आ रहा है। आइये, जानते हैं- एग्जिट पोल की वास्तविक स्थिति।
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ को बहुमत। इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46 से 56 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 30 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन से पांच सीटें मिलेंगी।

राजस्थान : प्रदेश में अशोक गहलोत को झटका, भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने के आसार। जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62 से 85 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100 से 122 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 14 से 15 सीटें जाने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश : रिपल्बिक मैट्रिज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत का अनुमान। भाजपा को 118 से 130 सीटें मिलने की संभावाना। कांग्रेस को 97 से 107 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है। इन अनुमानों के मायने हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 116 है।
छत्तीसगढ़ : एक्सिस माय इंडिया के अनुमान से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त आज तक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। भाजपा को 36 से 46 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 40 से 50 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है। अन्य और निर्दलीय के हिस्से में 1 से 5 सीटें जा सकती हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90 है। बहुमत का आंकड़ा 46 है।
तेलंगाना : अंतिम घंटे का मतदान जारी है। ओवरऑल अब तक लगभग 52 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। 119 विधानसभा सीटों पर अंतिम घंटे का मतदान जारी है। कुछ इलाकों में 60 फीसदी से अधिक मतदान की खबरें भी आई हैं। यहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना है।
मिजोरम : प्रदेश में जेडएनपी की बढ़त बताई जा रही है। यहां 40 सीटों पर चुनाव हुआ है। बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत हैं। यहां करीब 25 सीट जेडएनी को मिलने की संभावना है। जबकि एमएनएफ को 10 से 14 और कांग्रेस को 5 से 9 जबकि भाजपा को 2 दो सीटें मिलने का अनुमान है।
Posted By: विजय पाण्डेय