बांग्लादेश में हिंदू युवक पर अत्याचार के विरोध में ग्वालियर में प्रदर्शन 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बांग्लादेश में हिंदू युवक पर अत्याचार के विरोध में ग्वालियर में प्रदर्शन 

ग्वालियर।  बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में ग्वालियर में आक्रोश देखने को मिला। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के बैनर तले शांतिपूर्ण कैंडल मार्च और सांकेतिक बांग्लादेश ध्वज दहन किया गया।

यह विरोध प्रदर्शन चिड़ियाघर स्थित चौराहा पर किया गया। जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हिंदू समाज के लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने घटना को मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कैंडल मार्च के दौरान हिंदू समाज के समर्थन और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग के नारे लगाए गए। साथ ही कैंडल जलाकर ‘बांग्लादेश मुर्दाबाद’ के नारे के साथ बांग्लादेश मुर्दाबाद का पोस्टर भी कैंडल से जलाया गया। मौके पर स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात रहा ।

Also Read

Top Stories
Related Post