Sandhya Samachar

पुलिस का साहस बढ़ाता है मीडिया : सांघी

634 views

—- सायबर फ्रॉड से बचने का सबसे सरल तरीका है जागरूकता

आईकॉम सेंटर पर डीआईजी अमित सांघी का किया गया नागरिक अभिनंदन
ग्वालियर। इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकॉम) पर सायबर फ्रॉड और उससे बचने के उपाय विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के तौर पर ग्वालियर जोन के डीआईजी अमित सांघी मुख्य वक्ता थे।
इस दौरान अमित सांघी ने कहा कि सायबर फ्रॉड से बचने का सबसे सरल और उत्तम तरीका है जागरूकता। क्योंकि सायबर फ्रॉड में जो भी घटित होता है वह आप पर ही निर्भर करता है, जब तक आप किसी को भी अपनी बैंक डिटेल्स या ओटीपी शेयर नहीं करेंगे तब तक आप सायबर अपराधियों के शिकार नहीं हो सकते।
यदि आप ने अज्ञानतावश जानकारी शेयर कर दी तो फिर आप उनका शिकार हो जाएंगे। इसलिए जरूरी हो जाता है कि जागरूक रहें सतर्क रहें और समय रहते पुलिस को सूचित करें।
इस दौरान उन्होंने ग्वालियर में अपनी सेवा के अनुभव प्रबुद्ध जनों के साथ साझा किये। उन्होंने कहा कि ग्वालियर ग्रेट हैं। यहां के लोग बेहद सजग और सहयोगी हैं, अपराध को छोड़ दिया जाए तो हर मामले में आगे हैं। संगीत की नगरी में कला का व्यापक प्रभाव है।
उन्होंने इस दौरान अपराधों की रोकथाम में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका बताई साथ ही कहा कि सकारात्मक रूप से की जाने वाली पत्रकारिता या मीडिया पुलिस का साहस बढ़ाता है। मीडिया से मिलने वाला सहयोग अपराधों पर अंकुश लगाने में मददगार साबित होता है।
इस दौरान सेंटर के डायरेक्टर डॉ. केशव पाण्डेय ने संस्था की ओर से शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिंह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, शिक्षा, खेल, संगीत, पत्रकारिता एवं अन्य संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने उनका पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महेश मुदगल ने तथा आभार व्यक्त दीपक तोमर ने किया।
स्वागत करने वालों में रामबाबू कटारे, डॉ. सारिका उपाध्याय, पुरुषोत्तम पाण्डेय, अनुराग त्रिवेदी, प्रदीप शर्मा, डॉ. आदित्य भदौरिया,राजेंद्र मुदगल, विजय पाण्डेय, मंजू सोनी, गणेश चतुर्वेदी, सचिन पाण्डेय, संतोष वशिष्ठ, मनीष कुमार, गजेंद्र पाण्डेय, हरिदास अग्रवाल, महेंद्र सिंह सेंगर, विवेक सुड़ेले, भूपेंद्र कांत, राजेश कुशवाह, दिलीप शर्मा, डॉ. देवेंद्र शर्मा, प्रमोद पाण्डेय, मनीष शर्मा, अनिष्का सिंह, शिवानी त्यागी, गौरव शर्मा, प्रमोद पचौरी एवं अनुव्रत शर्मा प्रमुख रूप शामिल थे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
few clouds
34%
3.2km/h
17%
33°C
33°
33°
32°
Fri
29°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
27°
Tue

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech