Sandhya Samachar

धोनी ने तोड़ा ’मिस्टर आईपीएल’ रैना का बड़ा रिकॉर्ड

17 views

17 साल विराट की टीम ने बनाया नया रिकॉर्ड, जडेजा ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
खेल डेस्क। आईपीएल के इस सीजन में बीते रोज आरसीबी और सीएसके के मैच में धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। धोनी ने इस मैच में 187.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वह 16 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी कड़ी में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की।


कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उसके गढ़ चेपॉक पर हराया। आरसीबी ने 50 रन से जीत दर्ज की। आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी।


आरसीबी की 2008 में आईपीएल के पहले सत्र के बाद चेपॉक पर चेन्नई के खिलाफ यह पहली जीत रही। चेन्नई की टीम भले ही यह मैच हार गई हो, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने को मिला। उन्होंने सीएसके के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया। इतना ही नहीं, रवींद्र जडेजा ने भी खास उपलब्धि हासिल की। आइए जानते हैं…


सीएसके लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने धोनी
धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। लियाम लिविंगस्टोन ने रविचंद्रन अश्विन को आउट कर सीएसके को सातवां झटका दिया। धोनी जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो सीएसके 99 रन पर सात विकेट गंवा चुकी थी। धोनी के मैदान पर उतरते ही चेपॉक में चेन्नई के फैंस उत्साह से झूम उठे और धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे। माही ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और विस्फोटक बल्लेबाजी की।
धोनी ने इस मैच में 187.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वह 16 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी इसके साथ ही आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने इस मामले में पूर्व ऑलराउंडर और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। रैना ने इस फ्रेंचाइजी के लिए 4687 रन बनाए थे। धोनी के अब 4699 रन हो गए हैं और टीम के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके।


आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ी रन पारियां
एमएस धोनी 4699 204
सुरेश रैना 4687 171
फाफ डुप्लेसिस 2721 86
ऋतुराज गायकवाड़ 2433 67
रवींद्र जडेजा 1939 127

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
clear sky
13%
4.2km/h
0%
40°C
40°
40°
39°
Fri
30°
Sat
29°
Sun
29°
Mon
30°
Tue

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech