Sandhya Samachar

धर्म-अध्यात्म : इन आदतों से नहीं ठहरती है धन की देवी लक्ष्मी

135 views

धन की देवी की कामना हर कोई करता है और इंसान धन की चाहत रखता है। जिस किसी पर वैभव की देवी महालक्ष्मी की कृपा होती है उसके घर में धन की कोई कमी नहीं होती है। लेकिन गलत आचरण अपनाने वालों के घर में कभी लक्ष्मी नहीं ठहरती है। घर में सदैव महालक्ष्मी का वास बना रहे इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है नहीं तो लक्ष्मी का ठहरना मुश्किल हो जाता है

धर्म-अध्यात्म डेस्क। महालक्ष्मीजी को धन की देवी कहा जाता है। लक्ष्मीजी बहुत ही चंचल स्वभाव की मानी जाती हैं। इसलिए इन्हें चंचला कहकर भी पुकारा जाता है। यही कारण हैं कि घर में कुछ भी गलत होने पर लक्ष्मी माता फौरन अपना स्थान बदल लेती हैं। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-से काम हैं जिन्हें करने से माता लक्ष्मी रुष्ठ हो सकती हैं। इन घरों में नहीं ठहरती है लक्ष्मी
ज्योतिषाचार्यां एवं पंडितों के मुताबिक शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि जो लोग अपने पितरों का तर्पण नहीं करते हैं देवी लक्ष्मी उनके घर पर ठहरना पसंद नहीं करती हैं। साथ ही जो लोग धर्म का आचरण नहीं करते या फिर पंडितों और धार्मिक ग्रंथों का अपमान करते हैं, उनके घर पर भी माता लक्ष्मी का वास नहीं होता।
ऐसे लोगों के यहां नहीं रुकती लक्ष्मी
जिन लोगों के मन में परोपकार का भाव नहीं होता है और जो लोग दान-पुण्य नहीं करते या फिर दुराचारी होते हैं। उन लोगों के घर भी धन की समस्या बनी रहती है। साथ ही जहां पर मूर्खों को आदर होता है और महिलाओं का सम्मान नहीं होता, वहां भी धन की देवी महालक्ष्मी को वास करना रास नहीं आता है।
चाहते हो कृपा तो न करें ये गलती
महालक्ष्मी सदैव स्वच्छ और शांति पूर्ण वातावरण में विराजमान होती हैं। जिन घरों में साफ-सफाई नहीं होती है। रहन-सहन का नियम सही नहीं होता है। पारीवारिक जीवन के नियम नहीं अपनाए जाते, उन लोगों से लक्ष्मीजी रुष्ठ हो जाती है। किसी भी व्यक्ति का हद से ज्यादा आलसी होना या धन का दुरुपयोग करना भी देवी लक्ष्मी को रास नहीं आता है।
कृपा पाने करें यह उपाय
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर-परिवार में महालक्ष्मी जी की कृपा बने रहे, इसके लिए नियमित रूप से तुलसी पर दीपक जलाएं। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए इस मंत्र का जाप करें-
ॐ श्रीं हीँ क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः||

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
few clouds
31%
2.1km/h
15%
34°C
34°
34°
33°
Fri
28°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
27°
Tue

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech