Sandhya Samachar

संतों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ भागवत कथा का भूमि पूजन

109 views

कल से फूलबाग मैदान में लगेगा नौ दिवसीय विशाल स्वास्थ्य मेला
सवा करोड़ पार्थिक शिवलिंग के निर्माण के साथ होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

ग्वालियर। श्रद्धेय गुरुवाणी सेवा ट्रस्ट एवं लॉयंस क्लब्स ऑफ ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में फूलबाग मैदान में 11 फरवरी से नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।
धर्म एवं स्वास्थ्य के संगम के तहत नर और नारायण की सेवा के अनूठे कार्यक्रम का भूमि पूजन समारोह आयोजन स्थल पर गुरुवार को संतो के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आचार्यों ने देव स्थापना के साथ पूजन कराकर हनुमान पताका फहराई।

मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी हरिदास महाराज जड़ेरु्रआ वाले, गंगादास की शाला के श्रीमहंत रामसेवक दास महाराज, महंत बलराम गिरि महाराज हरिद्वार, महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद महाराज एवं कथा व्यास संत गोपाल महाराज के मुख्यातिथ्य में मुख्य यजमान अरविंद गोपेश्वर डंडौतिया (मुरैना)ने विधिवत भूमि पूजन किया।


कार्यक्रम संयोजक साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह, प्रमुख मार्गदर्शक व समन्वय सेवाधिकारी वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय, सह संयोजक अजय चोपड़ा, प्रमुख व्यवस्थापक अशोक पटसारियां, नगर निगम के सभापति मनोज सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, एवं परीक्षित ऋतु सिंह सैंगर ने अतिथियों का स्वागत किया।
संतों ने अपने आशीर्वचन दिए और ग्वालियर अंचल के नागरिकों से धर्म और स्वास्थ्य के संगम वाले इस मेले में अपनी भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

इस मौके पर पार्षद अपर्णा पाटिल, किशन मुदगल, अरुण तोमर, महेश मुदगल, विकास गंगवाल, राम पाण्डेय, देवेंद्र पाठक, सुनील गोयल, अशोक गोयल, पंडित प्रवीण कृष्ण महाराज, रामेश्वर भदौरिया, रिंकू परमार, विवेक शर्मा, अंकुर शर्मा, साधना शांडिल्य, डॉ. निर्मला कंचन, स्वदेश भोला, प्रियंका जैन, मधु खंडूजा, सबा रहमान, जितेंद्र भदौरिया, हरीश पाल, विनोद शाक्य, लोकेंद्र सिंह चौहान, हरिओम गौतम हिमेश डंडौतिया, विवेक जैन, राकेश अग्रवाल, अशोक मारवाह कन्हैया लाल आनंद, प्रशांत वाजपेयी, राजेश बाबू, नितिन मिश्रा एवं आरपी अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद थे।
कल निकलेगी कलश यात्रा
भागवत कथा की 11 फरवरी शनिवार को प्रातः 9 बजे सनातन धर्म मंदिर से भव्य एवं विशाल कलश या़त्रा निकाली जाएगी। गाजे-बाजे के साथ यह कलश यात्रा जयेंद्र गंज, इंदरगंज, नदीगेट व फूलबाग चौराहे से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
79%
4.2km/h
96%
26°C
26°
26°
25°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech