दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिलने पहुचे प्रधानमंत्री मोदी आगे की कारवाई का संकेत

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

Delhi blast target meets PM Modi, hints at further action

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भूटान की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा से वापस लौटे हैं। बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को भूटान के चतुर्थ नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।और वह भूटान दौरे से वापिस लौट आए है और उन्होंने सबसे पहले LNJP अस्पताल में जाकर दिल्ली ब्लास्ट के घायलों के मुलाकात की है।

दिल्ली धमाके की जांच NIA को सौंपी

भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास ब्लास्ट के बाद सरकार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में आज शाम कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक होने वाली है जिसमें सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जाएगी। CCS के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। ये मीटिंग आज प्रधानमंत्री के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर शाम साढ़े 5 बजे से होगी। मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ समीक्षा के बाद दिल्ली धमाके की जांच NIA को सौंप दी थी।

भूटान से किया था शोक व्यक्त

मोदी जी ने भूटान से दिल्ली ब्लास्ट के मुद्दे पर भी दो टूक संदेश दिया था। उन्होंने ने कहा था- “दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं। पूरी रात इस घटना की जांच से जुड़ी एजेंसियों के साथ में मीटिंग करता रहा। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों का दर्द समझा हूं। एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।” पीएम मोदी ने साफ तौर पर अंग्रेजी में भी कहा- ‘All those responsible will be brought to justice’

Also Read

Top Stories
Related Post