दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी हालांकि जांच के बाद दोनों ही जगह कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली हाईकोर्ट को मिले धमकी भरे ई-मेल में कहा गया था कि जज रूम में तीन बम रखे गए हैं। दोपहर की नमाज के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में धमाका होगा इसके साथ ही दोपहर दो बजे तक कोर्ट परिसर खाली करवाकर जांच की गई। हालांकि, पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को सर्च ऑपरेशन के दौरान दिल्ली या बॉम्बे हाईकोर्ट परिसर में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है।

शरारत या साज़िश 

दिल्ली हाई कोर्ट परिसर की जांच के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी ने शरारत की है। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट की ऑफिशियल मेल आईडी पर धमकी आई है। मेल कहां से आया जांच की रही है।

तमिलनाडु ने पाकिस्तान के साथ हाथ मिला लिए हैं

मेल में कहा गया है कि तमिलनाडु ने पाकिस्तान के साथ हाथ मिला लिए हैं और कोर्ट परिसर में तीन बम रखे गए हैं। हाईकोर्ट स्टाफ को संबोधित करते हुए मेल में लिखा गया है कि डॉ. शाह फैसल नाम के शिया मुस्लिम ने पटना में 1998 के बम विस्फोट को दोहराने के लिए कोयंबटूर में पाकिस्तानी आईएसआई सेल के साथ सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित कर लिया है।

 डिफ्यूज का तरीका 

मेल में बम धमाके रोकने का तरीका भी बताया गया है। इस पर लिखा गया है कि आईडी डिवाइस कहां रखे गए हैं और उन्हें कैसे डिफ्यूज करना है। यह जानने के लिए इस व्यक्ति से संपर्क करें। इसके साथ ही उसका नंबर भी दिया गया है। मेल में यह भी कहा गया है कि एक कोड के जरिए बम डिफ्यूज होंगे।

Related Post