दीपक vs बजरंग दल: एक हफ्ते का पूरा ड्रामा जाने 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

दीपक vs बजरंग दल: एक हफ्ते का पूरा ड्रामा जाने 

उत्तराखंड के कोटद्वार में बजरंग दल ने बुजुर्ग मुस्लिम दुकान के नाम पर  विरोध किया । दरअसल एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार जिसका नाम शुएब अहमद है उसकी एक ‘बाबा ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर’ के नाम से दुकान है जिस पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ‘बाबा’ नाम हटाने की मांग की। यह पूरा मामला 26 जनवरी 2026 यानी कि गणतंत्र दिवस का है। 

कोटद्वार के जिम मालिक दीपक कुमार ने जब आगे आकर  बुजुर्ग का समर्थन किया, तब बजरंग दल ने उससे पूछा तुम कौन, इस मामले में क्यों बोल रहे हो और क्या है तुम्हारा नाम ?

दीपक ने दुकानदार को बचाने के लिए आगे आकर कहा ” मेरा नाम मोहम्मद दीपक है, जाओ यहां से” दीपक का यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है और पूरा देश दीपक का समर्थन कर रहा है 

लेकिन 26 जनवरी के बाद 31 जनवरी को दीपक के जिम के बाहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जुलूस निकाला और जिम के बाहर नारेबाजी की कहा “मोहम्मद दीपक मुर्दाबाद” । 

Also Read

कौन है दीपक कुमार जिसने बुजुर्ग का साथ दिया ?

दीपक कुमार का पूरा नाम दीपक कुमार कश्यप है जो उत्तराखंड के कोटद्वार के निवासी हैं वे जिम मालिक के साथ-साथ जिम ट्रेनर भी है दीपक की मां चाय की दुकान चलाती हैं उनकी पत्नी और एक बेटी है वे एक साधारण हिंदू परिवार से आते हैं लेकिन इंसानियत को धर्म से ऊपर रखते हैं।

शुएब ने लिया एक्शन 

शुएब अहमद जो कि काफी बुजुर्ग है। उन्होंने अपने वकील दोस्त विजय रावत से बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत की और साथ ही उन पर बदतमीजी का आरोप लगाया है।

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है पुलिस ने बजरंग दल के ऊपर शांति भंग का मामला दर्ज किया है और दीपक व 35 अन्य लोगों के ऊपर धमकी का मामला दर्ज किया है दीपक ने कहा कि “नफरत के आगे नहीं झुकूंगा परिवार को खतरा है लेकिन इंसानियत के लिए खड़ा रहूंगा”।

Top Stories
Related Post