Sandhya Samachar

देश का मान बढ़ाने वाले दीपक तोमर का दिल्ली में सम्मान

701 views

— अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की संस्कृति के संवाहक बनने पर किया गया सम्मानित
ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की कला एवं संस्कृति के संवाहक बन चुके उद्भव इंडिया के सचिव एवं चेतना मंच के अध्यक्ष दीपक तोमर को उनके विशेष योगदान के लिए देश की राजधानी दिल्ली में गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया।
मेडिवेस फाउंडेशन की ओर से होटल ली- मेरिडियन में आयोजित एक भव्य समारोह में पद्म भूषण डॉक्टर केके तलवार द्वारा, पद्मश्री जवाहरलाल कॉल, पद्मश्री दया प्रसाद सिन्हा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक विश्व प्रसिद्ध सनातन विभूति रामलाल माधव लाल पटेल (गुजरात) की गरिमामयी उपस्थिति में दीपक तोमर को “चैंपियन ऑफ चेंज“ की उपाधि से नवाज कर सम्मानित किया।

इस दौरान सांसद नरेश बंसल एवं जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दुर्ग सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
आपको बता दें कि मेडिवेस फाउंडेशन ने सामाजिक एवं स्वास्थ्य विषय पर “एक दशक का भारत तथा अगले पांच वर्षों की संभावना“ विषय पर शिखर सम्मेलन का आयेजन किया था। इस दौरान देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर अपनी विशिष्ट छाप छोड़ने वाले 21 शख्सियतों को सम्मानित किया गया था। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली असम, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात सहित नेपाल की शख्सियत शामिल थीं।
उद्भव के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाहा, मनोज अग्रवाल, राजेंद्र मुदगल, आलोक द्विवेदी, प्रवीण शर्मा, चेतना मंच के संरक्षक बृजेश यादव, बृज किशोर दीक्षित, पीएस कुशवाहा, बालकृष्ण शर्मा, सुरेश वर्मा, मूलचंद रसैनिया, जगदीश गुप्त एवं रामचरण गुर्जर ने तोमर की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
27%
4.9km/h
68%
37°C
37°
37°
36°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
28°
Wed
28°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech