ग्वालियर में फिर नाबालिग चालक की खतरनाक करतूत: पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर बोनट पर घसीटा

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में फिर नाबालिग चालक की खतरनाक करतूत: पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर बोनट पर घसीटा

ग्वालियर में सड़क पर एक बार फिर नाबालिग चालक की लापरवाही ने पुलिसकर्मी की जान जोखिम में डाल दी। शनिवार रात करीब 9:30 बजे बहोड़ापुर चौराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक 17 वर्षीय नाबालिग ने तेज रफ्तार कार (स्विफ्ट डिजायर MP07 CH-4910) दौड़ा दी। कार रोकने की कोशिश कर रहे प्रधान आरक्षक रामनिवास गुर्जर उसकी चपेट में आ गए और हवा में उछलकर बोनट पर गिर पड़े।

नाबालिग इसी हालत में कार भगाता रहा और पुलिसकर्मी को करीब 25–30 फीट तक घसीटता ले गया। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल प्रधान आरक्षक रामनिवास गुर्जर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नाबालिग पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर लक्ष्मीपुरम का निवासी है और उसके दादा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दरोगा हैं। कार में उसके साथ एक और हमउम्र लड़का भी मौजूद था।

Also Read

तीन दिन में दूसरी घटना

ग्वालियर में यह तीन दिन के भीतर दूसरी घटना है। दो दिन पहले पड़ाव थाना क्षेत्र की रेसकोर्स रोड पर भी एक नाबालिग चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर बोनट पर लटकाए रखा था और कई वाहनों को भी टक्कर मारी थी। उस हादसे में सिपाही अतुल शर्मा समेत चार लोग घायल हुए थे।

Top Stories
Related Post