ग्वालियर। आजाद समाज पार्टी नेता दमोदर यादव ने ग्वालियर में डॉ आंबेडकर का पुतला दहन कोशिश करने वालों लोगो पर NSA की कार्रवाई की मांग की है। दमोदर ने मुस्लिम स्कॉलर मुफ़्ती शमाइल नदवी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जावेद अख़्तर से डिबेट के बाद सुर्खियों में आए मुफ़्ती नदवी के “संविधान से उपर शरीयत है, अल्लाह के फैसले से बड़ा कोई नही है”
मुफ़्ती नदवी की बयानबाज़ी को लेकर देश प्रख्यात पैरालिम्पिक खिलाड़ी पदमश्री सतेंद्र सिंह लोहिया सहित कई हस्तियों ने आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
मुफ़्ती नदवी के इस बयान पर दमोदर ने कहा कि “संविधान से ऊपर कोई नही है, जो संविधान से ऊपर किसी ग्रन्थ को बताता है हम उसका समर्थन नहीं करते, जो संविधान के खिलाफ बात करेगा हम उसके खिलाफ खड़े हैं।”