Sandhya Samachar

’बिपरजॉय’ का लैंडफॉल शुरु, तटीय इलाकों में भारी बारिश

88 views

ग्वालियर,एजेंसी। समुद्री चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेज रफ्तार के साथ गुजरात के तट तक पहुंच गया है और इसके लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरु हो गई है। यह प्रक्रिया आधी रात तक चलेगी। इस दौरान 150 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी के डीजी डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि कच्छ की खाड़ी से लगते हुए जितने भी ज़िले हैं जैसे पोरबंदर, जामनगर,राजकोट और देवभूमि द्वारका आदि में चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।
ये लैंडफॉल मांडवी और कराची के बीच जखाऊ पोर्ट के आसपास शुरु हुआ है। इसकी वजह से समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। यहां बिजली के पोल और पेड़ उखड़े

चक्रवाती तूफान के कारण गुजरात में काफी तेज हवाएं चल रही हैं। द्वारका समेत कई इलाकों में बिजली के पोल और पेड़ गिरने की खबर है। ऐहतियात के तौर पर सभी लोगों को घरों में ही रहने की अपील की गई है। देखें वीडियो

मुंबई में ऊंची-ऊंची लहरें
जैसे जैसे बिपरजॉय के लैंडफॉल का समय करीब आता जा रहा है, समुद्र में लहरों का उफान भी बढ़ता जा रहा है। मुंबई, दमन, पोरबंदर आदि तटीय इलाकों में ऊंची-ऊंची लहरें उठनी शुरु हो गई हैं। उधर जरुरत पड़ने पर बीएसएफ ने भी कच्छ इलाके में लोगों की मदद का भरोसा दिलाया है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
76%
4.7km/h
100%
25°C
25°
25°
25°
Wed
24°
Thu
23°
Fri
24°
Sat
24°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech