Sandhya Samachar

वीरा ने संभाली मुख्य सचिव की जिम्मेदारी

105 views

भोपाल। वरिष्ठ आईएएस अफसर वीरा राणा अब मध्य प्रदेश की अब नई मुख्य सचिव बन गई हैं। गुरुवार को उन्होंने राजधानी स्थित मंत्रालय में अपनी नई जिम्मेदारी को संभाल लिया।
आपको बता दें कि आज मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और इसके स्थान पर वीरा राणा को नवीन मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इकबाल सिंह बैंस को सेवानिवृत्ति लेने के आदेश जारी किए गए हैं। वीरा राणा ने पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष और कृषि उत्पादन आयुक्त के दायित्व निभा चुकी हैं। अब उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया है।
इस पद को संभालने वाली वे दूसरी महिला मुख्य सचिव बनी हैं। पहले इस पद पर निर्मला बुच ने कार्य किया था। इकबाल सिंह बैंस को 6-6 माह का दो बार एक्सटेंशन दिया गया था, जिसमें पहला कार्यकाल 6 माह बढ़ाया गया था, शुरू होकर दिसंबर 2022 से 31 मई 2023 तक, और दूसरा कार्यकाल एक जून से 30 नवंबर 2023 तक था। उनकी सेवा अब समाप्त हो गई है और उन्हें शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति प्रदान की गई है।“

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
few clouds
34%
3.2km/h
17%
33°C
33°
33°
32°
Fri
29°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
27°
Tue

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech