एआई समिट विरोध पर कार्रवाई, ग्वालियर नेता हिरासत में  

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

एआई समिट विरोध पर कार्रवाई, ग्वालियर नेता हिरासत में  

ग्वालियर में दिल्ली पुलिस द्वारा एक यूथ कांग्रेस नेता को हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाया गया है। जिसको लेकर कांग्रेस में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस नेता दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे एआई इंपैक्ट समिट में हुए कांग्रेस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे । 

दरअसल दिल्ली के भारत मंडपम चल रहे एआई इंपैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव भी शामिल होने की आशंका है। 

बताया जा रहा की पुलिस  जितेंद्र को लेकर दिल्ली रवाना हो चुकी है। जिसको लेकर ग्वालियर में भी जिला कांग्रेस में हलचल देखी जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह का आरोप है कि बिना सूचना घर में प्रवेश किया और परिवार के साथ  दुर्व्यवहार भी किया। इस मामले मे पुलिस कार्यक्रम के फुटेज व आधारों पर जांच मे जुटी  है। 

Top Stories
Related Post