Sandhya Samachar

‘सावरकर समझा क्या… नाम- राहुल गांधी है’ ट्वीट पर घमासान, भड़की भाजपा

90 views

कांग्रेस ने राहुल गांधी की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा था- सावरकर समझा क्या… नाम- राहुल गांधी है। इस तस्वीर में राहुल गांधी सीट बेल्ट लगाए हुए एक कार में बैठे हुए हैं। इसी ट्वीट को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

नई दिल्ली | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक ट्विट को लेकर रविवार को घमासान मच गया। इस ट्वीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को महान आत्मा का अपमान न करने की नसीहत दी।
कांग्रेस का सावरकर पर ट्वीट
दरअसल, 19 मार्च को कांग्रेस ने राहुल गांधी की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा था- सावरकर समझा क्या… नाम- राहुल गांधी है। इस तस्वीर में राहुल गांधी सीट बेल्ट लगाए हुए एक कार में बैठे हुए हैं। इसी ट्वीट को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

‘महान आत्मा का अपमान न करें’
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- कृपया महान आत्मा वीर सावरकर का अपमान न करें। हाथ जोड़ कर विनती कर रहा हूं।
रिजिजू ने शेयर किया सावरकर पर वीडियो
रिजिजू ने अपने ट्वीट के रिप्लाई में एक वीडियो ट्वीट और किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- मनुष्य के चरित्र की महानता वही माप सकता है, जो त्याग के सार को समझता है। इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आवाज है, जिसमें उन्होंने सावरकर का मतलब समझाया था।

राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही भाजपा
बता दें, संसद का बजट सत्र सत्ता और विपक्ष के हंगामे के कारण नहीं चल पा रहा है। एक तरफ जहां भाजपा लंदन में लोकतंत्र पर दिए राहुल गांधी के बयान को लेकर उनसे माफी की मांग कर रही है, वहीं कांग्रेस अदाणी मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
95%
7.7km/h
100%
23°C
23°
23°
23°
Thu
23°
Fri
24°
Sat
23°
Sun
23°
Mon

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech