Sandhya Samachar

नपा अध्यक्ष ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ आये सिंधिया के साथ

409 views

—सिंधिया दे रहे हैं कांग्रेस को झटके पर झटका
— गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में कांग्रेसियों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी… सोमवार को भी ली कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी की सदस्याता

ग्वालियर। गुना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जादू लोगों के सिर चढ़कर तो बोल ही रहा है साथ ही कांग्रेसियों को भी उनका साथ रास आ रहा है। यही वजह है कि विगत दो महीने से कांग्रेसियों का भाजपा में आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी कई अशोकनगर में कई कांग्रेसियों ने सिंधिया के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली।
भाजपा की सदस्यता लेने वालों में नया नाम जुड़ा है नगर पालिका चंदेरी के अध्यक्ष दशरथ संतोष कोली का। उन्होंने तीन पार्षदों के साथ केंद्रीय मंत्री सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इनके साथ ही कई कांग्रेसियों ने सिंधिया के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते ही पार्टी का साथ छोड़ते हुए भाजपा का दामन थामा। इनमें कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह रघुवंशी, पूर्व जिलाअध्यक्ष प्रहलाद सिंह सोनी, व्यापारी प्रकोष्ठ के युवा नेता अमित अग्रवाल, कर्मचारी कांग्रेस के कैलाश नारायण शर्मा, नामदेव समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेश नामदेव एवं अग्रवाल समाज के अशोक बंसल प्रमुख हैं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
77%
4.2km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech