बोर्ड परीक्षाओं के चलते कलेक्टर रुचिका चौहान ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बोर्ड परीक्षाओं के चलते कलेक्टर रुचिका चौहान ने आधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो पढ़ाई में इसके लिए ग्वालियर की कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षा के दौरान तेज आवाज में डीजे या फिर किसी भी तरह का साउंड सिस्टम नहीं बजाया जाएगा।

रुचिका चौहान ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए यह सख्त निर्देश दिए हैं जिससे विद्यार्थीयों को पढ़ाई में किसी भी तरह की परेशानी ना हो, वह अच्छे से पढ़ सके और परीक्षा दे सके। उन्होंने विवाह समारोह और सामाजिक आयोजनों को देखते हुए भी एक निर्धारित समय सीमा घोषित की है जिससे आयोजन सकुशल हो सके। 

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वह डीजे या साउंड सिस्टम बजाने में रोक लगाएं जिससे विद्यार्थियों को शांत वातावरण मिल सके और वह अच्छे से बोर्ड परीक्षा दे सके।

Top Stories
Related Post