Sandhya Samachar

पीएम मोदी ने देश को विश्व में बनाया सरताज : शिवराज

100 views

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों की मासिक आमदनी करेंगे 10 हजार रूपया
644 करोड़ 41 लाख के विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

ग्वालियर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्योपुर जिले के निरंतर विकास के लिये हम कटिबद्ध हैं। आदिवासियों, किसानों और आमजनों की तरक्की के लिये प्रदेश सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने श्योपुर जिले के विकास के लिये 775 करोड़ रूपए की सौगात दी। इस राशि से चेंटीखेड़ा सिंचाई परियोजना के साथ ही दो सड़कों का निर्माण किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने गुरूवार को श्योपुर जिले के विजयपुर में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन एवं विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना अभियान बहनों की जिंदगी को बेहतर बनाने का अभियान है।
शिवराज सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के स्वर्णिम 9 साल पूर्ण हुए हैं। इस काल में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की। पीएम के नेतृत्व में आज देश विश्व में सरताज बना हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने श्योपुर जिले की कूनो में चीता प्रोजेक्ट की सौगात दी। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यमंत्री उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) तथा नर्मदा घाटी विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग, क्षेत्रीय विधायक सीताराम आदिवासी व जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि हम इस योजना के तहत लाड़ली बहनों को चरणबद्ध तरीके से राशि बढ़ाते हुए तीन हजार रूपए तक की जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को अभी 12 हजार रूपए की राशि एक साल में मिलेगी। उसे बढ़ाकर 36 हजार रूपए तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम बहनों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बहनों की आमदनी 10 हजार रूपए महीना तक की जाएगी। उन्होंने पीएम किसान सम्माननिधि के तहत केन्द्र सरकार 6 हजार रूपए वार्षिक दे रही हैं। राज्य सरकार 4 हजार रूपए दे रही हैं। इसे बढ़ाकर अब 6 हजार रूपए कर दिया गया हैं। इस प्रकार अब 12 हजार रूपए की राशि किसानों को एक साल में मिलेगी। उन्होंने कहा कि 12वीं में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जा रहे हैं, वहीं 12वीं में टॉपर छात्र-छात्राओं स्कूटी प्रदान की जाएगी। उन्होंने काह कि, 4 जुलाई को मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना लॉंच की जा रही हैं, जिसमें विभिन्न कंपनियों, फैक्ट्री में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को 8 हजार रूपए मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री तोमर ने कहा कि श्योपुर जिले का विजयपुर, कराहल क्षेत्र वर्ष 2003 से पूर्व तक इतना पिछड़ा हुआ था कि, लोगों को साफ पानी पीने को उपलब्ध नहीं था, लेकिन आज गांव-गांव में पानी की उपलब्धता हैं। सिंचाई के क्षेत्र में जिले को आत्मनिर्भरता मिली हैं। 24 गांव की नहर के निर्माण से किसानों की सिंचाई क्षमता में वृद्धि हुई हैं। वहीं पिछले दिनों बड़ौदा क्षेत्र में मूंझरी बांध का भूमिपूजन संपन्न हुआ और आज यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विजयपुरवासियों को चेंटीखेड़ा बांध की सौगात देने के लिए आए हैं।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि, श्योपुर क्षेत्र में नया इतिहास रचा जा रहा हैं। विकास की योजनाएं मूर्तरूप ले रही हैं। श्री माधो महाराज प्रथम द्वारा स्थापित नेरोगेज को अब तीन हजार करोड़ की योजना से ब्रॉडगेज में बदला जा रहा हैं। प्रथम चरण में ग्वालियर से श्योपुर और द्वितीय चरण में श्योपुर से कोटा तक ब्रॉडगेज का निर्माण होगा। प्रथम चरण का कार्य वर्तमान में चल रहा हैं। 170 करोड़ रूपए की चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का लोकार्पण तथा 415 करोड़ की मूंझरी बांध परियोजना के भूमिपूजन के बाद आज चेंटीखेड़ा की 539 करोड़ की बांध परियोजना का भूमिपूजन इस क्षेत्र की विकास को निरंतर गति दे रहा हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को बहनों की जिंदगी में बदलाव लाने वाली योजना बताते हुए कहा कि, इसे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री चुग ने ने मुख्यमंत्री चौहान को प्रदेश भर में मामा की संज्ञा दिए जाने को जनता और उनके बीच का आत्मीय प्रेम एवं जुड़ाव बताते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मप्र आगे बढ़ रहा हैं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
76%
5.3km/h
99%
25°C
25°
25°
24°
Wed
24°
Thu
24°
Fri
24°
Sat
24°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech