Sandhya Samachar

लाड़ली बहना योजना से बढ़ेगा बहनों का मान-सम्मान : मुख्यमंत्री

90 views

शिवराज सिंह ने कहा कि सवा करोड़ बहनों को एक साथ भुगतान करके आज मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया

भोपाल/ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना“ योजना लागू की गई है। यह मेरी अंतरात्मा से निकली योजना है। इससे बहनों का आत्म-विश्वास, घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। योजना में पात्र हितग्राही बहनों को हर माह 1000 रुपए मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि जबलपुर से आयोजित समारोह में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे।
मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से बहनों के जीवन में नया बदलाव और खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन का सबसे सुखद और महत्वपूर्ण दिन है। माँ, बहन और बेटियों के कल्याण के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।
बेटियाँ अब बोझ नहीं, वरदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियाँ अब बोझ नहीं, वरदान हैं। प्रदेश में बेटियों की शादी बोझ न रहे, इसके लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना लागू की गई थी। इसके बाद वर्ष 2006 में लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई, जिससे लिंगानुपात में सुधार आया है। वर्ष 2012 में एक हजार बेटों पर 912 बेटियाँ जन्म लेती थी। अब यह अनुपात 956 हो गया है। बेटियों के जन्म लेने पर लोग अब खुशियाँ मनाते हैं।
महिलाएं होंगी आर्थिक रूप से सशक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। महिलाएँ स्थानीय प्रशासन में अच्छी भागीदारी निभा रही हैं। बेटियों को पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत और शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं के नाम पर मकान, जमीन और अन्य सम्पत्ति की खरीदी पर रजिस्ट्री शुल्क में छूट देने से महिलाओं के नाम रजिस्ट्री की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
56%
5.7km/h
100%
29°C
29°
29°
29°
Wed
24°
Thu
23°
Fri
24°
Sat
24°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech