Sandhya Samachar

ट्रंप हो या हैरिस दोनों ही थे भारत पर निर्भर

118 views

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारत के बढ़ते प्रभाव को लेकर कही खास बात
मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हाल के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कमला हैरिस भारत पर निर्भर थे।

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुभंकर हैं। दुनिया के सामने भारत ने अपनी लोकतंत्र की ताकत भी बताई है। आज भारत के बिना कोई भी बड़ी महाशक्ति कल्पना नहीं कर सकती। भारत के साथ जुड़ने में ही वह अपना भला देखती है। हमने अभी अमेरिका के चुनाव में भी देखा है, ट्रंप हो या हैरिस, दोनों भारत पर ही निर्भर थे।
— जेसी मिल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री यादव आज सुबह वर्षों से बंद पड़ी जेसी मिल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जेसी मिल की भूमि को विक्रय कर मिल मजदूरों का लगभग 100 करोड़ रूपया दिया जा सकता है।
झारखंड चुनाव जीतेंगे हम
वहीं बुधनी और विजयपुर उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयपुर और बुधनी की जनता विकास के साथ है और भाजपा को जिताएगी। महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव पर उन्होंने कहा कि दोनों राज्य हम जीतने वाले हैं।
श्योपुर के लिए बड़ा अवसर
उन्होंने कहा कि श्योपुर जिला विकास में बहुत पीछे रह गया था। इस बार श्योपुर के लिए बहुत बड़ा चांस है। रामनिवास जी ने हमसे भी कहा कि छह बार वह कांग्रेस से लड़कर चुनाव जीते मंत्री भी बने, लेकिन वह कांग्रेस सरकार में उन्होंने कुछ किया नहीं, यह उनके मन में दर्द था। इसीलिए वह चुने जाने के बाद भी विधायकी को छोड़कर क्षेत्रीय जनता के भले के लिए भाजपा में आए। हमने भी कहा कि अबकी बार श्योपुर में भाजपा के विधायक के साथ ही एक मंत्री भी मिलेंगे। हम पूरी प्रदेश की जनता के साथ खड़े हैं।

posted by : आशीष मिश्रा

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
few clouds
30%
6km/h
16%
38°C
38°
38°
36°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
28°
Wed
29°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech