Sandhya Samachar

धर्म और अधर्मियों के बीच है इस बार का चुनाव : यादव

185 views

कांग्रेस ने जब-जब सिंधिया परिवार के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाई, तब-तब सिंधिया परिवार ने उसे धूल चटाई

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव रामविरोधी और राम के पक्षधरों यानी धर्म और अधर्मियों के बीच का चुनाव है। कांग्रेस ने हमेशा श्रीराम मंदिर को राजनीति का जरिया बनाया। हिन्दू-मुसलमानों को लड़ाकर केवल वोट बैंक की राजनीति की है। कांग्रेस में भी सबसे बड़े रामद्रोही दिग्विजय सिंह हैं, जो हर जगह रंग बदलकर बात करते हैं। कांग्रेस ने जब-जब सिंधिया परिवार के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई, तब-तब सिंधिया परिवार ने उन्हें धूल चटाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाह की नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री यादव ने ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह नामांकन दाखिले के लिए मुरार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते बात कही। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक नाररायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, विजय दुबे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी सहित अन्य नेता मंच पर मौजूद थे।
राजमाता ने किया भाजपा को स्थापित
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने भाजपा को स्थापित करने में अपना योगदान दिया। जब उनके स्वाभिमान को चोट पहुंची तो डीपी मिश्रा की सरकार को ललकारते हुए उन्हें धूल चटाई। ऐसा ही इतिहास वर्ष 2020 में ही दोहराया गया। जब कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से कहा कि…उतर जाओ सड़क पर और जब सिंधिया सड़क पर उतरे तो उन्होंने पूरी कांग्रेस को ही सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। अब कांग्रेस हमेशा सड़क पर ही रहेगी।

देश का माहौल मोदीमयय और राममय
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश का माहौल मोदीमय और राममय है। हर तरफ आनंद ही आनंद है। हमारे आराध्य भगवान श्रीराम भी गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं। हर तरफ भाजपा की लहर है। इस बार मध्यप्रदेश में भी भाजपा सभी 29 सीटों पर विजय हासिल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर-चंबल की धरती वीर-सपूतों की धरती है। यहां के नौजवान सेना में भर्ती होकर देश की, भारत माता की रक्षा करते हैं। ग्वालियर हमेशा से देश के केंद्र में रहा है। जब पाकिस्तान ने एक हरकत की थी। भारतीय सैनिकों को ललकारा था तो उसे सबब सिखाने के लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसके लिए जो विमान पाकिस्तान भेजे गए थे वे ग्वालियर की धरती से ही उड़े थे। कांग्रेसियों ने भ्रम फैलाया, देश का माहौल बिगाड़ा

ग्वालियर के विकास में नहीं होगी कोई कमी : सिंधिया
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के भविष्य को बुलंद करना है तो एक बार फिर ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कमल खिले, जिससे ग्वालियर के विकास का मार्ग प्रशस्त हो। पिछले पांच वर्षों में ग्वालियर के विकास की गति में काफी तेजी आई है, क्योंकि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। विकास का एक नया कालखंड शुरू हुआ है। ग्वालियर का नाम और सम्मान बढे़ यह केवल मप्र के पटल पर नहीं राष्ट्र के पटल पर पहुंचे।यह भी पढ़िए @ सिंधिया ने सुनाया सिखों का इतिहास, समाज आया उनके साथ
उन्होंने कहा कि ग्वालियर का नया एयरपोर्ट रिकॉर्ड समय में बना, यह मप्र का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। ऐलीवेटेड रोड और स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। एक हजार बिस्तर का अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी इन दोनों को लिंक कराने के लिए आने वाले समय में कॉरिडोर का भी निर्माण होगा। ग्वालियर के विकास को चमकाने के लिए यह मंच सामूहिक रूप से यह निर्णय लेता है।

इस बार डले 400 की माला : पवैया
जयभान सिंह पवैया ने कहा कि इन चुनावों में हम सब कह रहे हैं और साथ में जनता भी कह रही है इस बार 400 पार। 4 जून को मतगणना के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले में 400 फूलों की जो माला होगी उसमें एक फूल ग्वालियर का भी रहे। उन्होंने कहा कि राममंदिर को मत जाना भूल अबकी बार फिर एक बार कमल का फूल।
डबल इंजन सरकार से समग्र विकासः कुशवाह
भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि जिस तरह से पिछले वर्षों में डबल इंजन सरकार के कारण ग्वालियर में विकास की धारा बही है और क्षेत्र का चहुमुखी विकास हुआ है। उस विकास की गति को तीव्र गति देने के लिए ग्वालियर में फिर एक बार कमल खिले। यह राष्ट्रवाद का चुनाव है, देश के प्रधानमंत्री का चुनाव है।
भाजपा में शामिल हुए सैंकड़ों कांग्रेसी
जनसभा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
34%
4.7km/h
79%
33°C
33°
33°
32°
Sun
30°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
28°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech