Sandhya Samachar

विदेशी कलाकारों के अभिनय से दमकेगा दशहरा उत्सव

141 views

— चेतना मंच के दशहरा पर्व पर होगा श्रीराम कथा का भव्य मंचन, किर्गिजस्तान और मलेशिया के कलाकार होंगे आकर्षण का केंद्र


ग्वालियर। चेतना मंच का दशहरा उत्सव इस बार कुछ खास होगा। किर्गिजस्तान और मलेशिया के कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही 65 फीट के रावण के पुतले का दहन रोमांचकारी रहेगा।
चेतना मंच के अध्यक्ष दीपक तोमर एवं संरक्षक ब्रजेश यादव ने होटल तानसेन में आयोजित पत्रकार-वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि 19वां दशहरा समारोह 24 अक्टूबर को शताब्दीपुरम के नवीन दशहरा मैदान में मनाया जाएगा।
समारोह में किर्गिस्तान के 12 एवं मलेशिया के 10 कलाकारों का दल पारम्परिक नृत्य के साथ ही रामचरित मानस पर आधारित ’’संगीत नाटिका’’ और ’’श्री रामकथा’’ की खास प्रस्तुति देंगे। विदेशी कलाकारों की इस तरह की प्रस्तुतियां ग्वालियर में पहली बार होगी। जहां मलेशिया के दल द्वारा ’’नागजत’’ तथा किर्गिस्तान के दल द्वारा ’’काराजोरगो’’ पारंपरिक नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके साथ ही इस वर्ष भी नगर के सबसे बड़े 65 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जायेगा।
श्रीराम कथा में राम-रावण युद्ध का मंचन
चेतना मंच के उपाध्यक्ष डॉ. अरविन्द मित्तल एवं रामप्रकाश परमार ने बताया कि बृजकिशोर दीक्षित के निर्देशन में ’’श्रीराम कथा’’ का मंचन किया जाएगा। डेढ़ घंटे की प्रस्तुति के दौरान 80 कलाकार रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत अभिनय से साकार करेंगें। श्रीराम कथा के साथ ही शिव विवाह का भव्य मंचन होगा, जिसमें नंदी महाराज का नृत्य, भूत-प्रेत, और देवी देवताओं की आकर्षक झांयिं से सुसज्जित शिवजी की विशाल बारात मुख्य आकर्षण होगी। इनके अलावा राम जन्म, ताड़का वध, लंका दहन, लक्ष्मण शक्ति और राम-रावण युद्ध मंचन आकर्षण का केंद्र होंगे। अंत में सतरंगी रोशनी और भव्य आतिशबाजी के साथ कुंभकरण, मेघनाथ और रावण के विशाल पुतलों का दहन होगा।
समरोह में ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, मांँ पीताम्बरा ज्वेलर्स, चौधरी घनश्याम एकेडमी, अभिलाषा एनडीए क्लासेस, रिसा इण्डस्ट्रीज, बृजवासी मिष्ठान भण्डार, श्रीराम मिष्ठान भण्डार, सजल कन्स्ट्रक्शन एवं रेस्ट्रॉरेंट, देहली पब्लिक अकेडमी, ऋषिगालव पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल, जॉयवैली स्कूल, इण्डी किड्स पब्लिक स्कूल, डीपीएम क्लासेस एवं मुस्कान ज्वेलर्स का विशेष योगदान रहेगा।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
78%
3.3km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech