हॉलीवुड के मशहूर सिंगर एकन इन दिनों अपने इंडिया टूर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दिल्ली शो के विवाद शांत भी नहीं हुए थे कि अब उनका बेंगलुरु कॉन्सर्ट एक अजीबोगरीब घटना के कारण चर्चा में आ गया है।
14 नवंबर 2025 को बेंगलुरु में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। परफॉर्मेंस के बीच अचानक कुछ लोगों ने एकन की पैंट खींच दी, जिसके कारण वह नीचे सरक गई। यह घटना देखते ही उनके फैंस भड़क उठे और सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एकन अपने फैंस के बीच स्टेज पर खड़े होकर गाना गा रहे थे। उसी दौरान भीड़ में से कुछ लोग उनकी पैंट पकड़ लेते हैं। एकन एक हाथ में माइक लिए परफॉर्म कर रहे थे और दूसरे हाथ से अपनी पैंट संभालने की कोशिश करते नजर आए।
हालांकि इस पूरी असहज स्थिति के बावजूद एकन ने ना तो स्टेज छोड़ा, ना गाना बंद किया, बल्कि शांत रहते हुए परफॉर्मेंस जारी रखी। फैंस सोशल मीडिया पर मांग कर रहे हैं कि आयोजकों को इसके लिए सख्त जिम्मेदार ठहराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।