Sandhya Samachar

अनंत चतुर्दशी पर चंद्र का मीन में गोचर करेगा मालामाल

156 views

जातक की कुंण्डली में चंद्रमा मजबूत होता है उन्हें सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। मानसिक तनाव की समस्या से मिलेगी मुक्ति।

अध्यात्म डेस्क। चंद्र देव को सोम भी कहा जाता है। जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है उन्हें सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। घर-परिवार में मॉ की सेहत अच्छी रहती है। और वहीं जिन जातकों की कुण्डली में चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें मानसिक तनाव की समस्या होती है। जातक मानसिक रूप से बेचैन रहता है। उसकी मनोदशा ऐसी हो जाती है वह कई बार सही फैसले लेने में असमर्थ रहता है।
ऐसी स्थिति में ज्योतिषाचार्य लोगों को अपनी चंद्रमा मजबूत करने के उपाय बताते हैं। यदि उनके बताए मुताबिक कुछ उपाय किए जाएं तो फिर जातक के जीवन में समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
ज्योतिषाचार्य पंडित अमित उपाध्याय एवं पंडित सुनील दत्त शास्त्री के मुताबिक चंद्र देव सवा दो दिनों के लिए किसी एक राशि में गोचर करते हैं। इसके पश्चात, चंद्र देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन चंद्रमा अपनी राशि बदल रहे हैं। इससे सभी राशियों पर अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जबकि तीन राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी और लाभप्रद साबित होगा। आइए, जानते हैं किसको कैसे मिलेगा लाभ-
पहले जानिए कब है अनंत चतुर्दशी ?
प््राति वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस वर्ष 28 सितंबर गुरुवार को अनंत चतुर्दशी है। इस दिन गणेश विसर्जन भी किया जाता है। अतः यह दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
चंद्रमा का राशि परिवर्तन
ज्योतिष पंचांग के अनुसार, चंद्र देव 28 सितंबर को शाम आठ बजकर 27 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सवा दो दिनों तक चंद्र देव गोचर करेंगे। इसके पश्चात, मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
जानिए क्या होगा राशियों पर असर
मीन राशि :
मीन राशि के जातकों को चंद्र देव के गोचर से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से भी निजात मिलेगी। मॉ की सेहत अच्छी रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते की बातचीत हो सकती है। प्रेमी अपने दिल की बात अपने पार्टनर से कह सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
वृषभ राशि :
वृषभ राशि में चंद्रमा उच्च के होते हैं अतः वृषभ राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है। मीन राशि में गोचर के दौरान चंद्र देव वृषभ राशि के आय भाव को देखेंगे। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ होगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। मानसिक परेशानी दूर होगी।
कर्क राशि :
इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। चंद्र देव कर्क राशि के भाग्य भाव को देखेंगे। अतः कर्क राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बन जाएंगे। आय में भी वृद्धि होगी। इस समय में आप शुभ कार्य कर सकते हैं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
78%
4.1km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech