Sandhya Samachar

चुकंदर के जूस के चमत्कारिक परिणाम

122 views

जूस में मिलाकर पी लें ये चीजें शरीर में जमा यूरिक एसिट हो जाएगा चंद मिनटों में बाहर

गर्मियों के मौसम में चुकंदर का जूस पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि यह यूरिक एसिड कम करने में भी काफी मदद करता है। जानिए यूरिक एसिड कम करने के लिए चुकंदर का जूस बनाने का खास तरीका और इसके फायदे।

यूरिक एसिड बढ़ना सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। यह जोड़ों के पास जमा होकर गाउट का कारण बन सकता है, जिसके कारण जॉइन्ट पेन की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से शरीर में सूजन और किडनी स्टोन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इसे कंट्रोल करना जरूरी है।
हालांकि यूरिक एसिड शरीर में कम मात्रा में मौजूद होता है, लेकिन इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट में चुकंदर का जूस शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।


ऐसे बनाएं जूस
चुकंदर का जूस बनाने की सामग्री
1 मध्यम आकार का चुकंदर
1 खीरा
1 छोटा टुकड़ा अदरक
आधा नींबू का रस
थोड़ी ताजी धनिया पत्ती
स्वादानुसार काला नमक
1 कप पानी


जूस बनाने की विधि
सबसे पहले चुकंदर, खीरा, अदरक और धनिया को अच्छी तरह पानी से धो लें, ताकि गंदगी और केमिकल्स निकल जाएं।
चुकंदर और खीरे को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अदरक को छीलकर बारीक टुकड़ों में काट लें या कद्दूकस कर लें।
अब चुकंदर, खीरा, अदरक, धनिया पत्ती और पानी को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें।
अब जूस में नींबू का रस और स्वादानुसार काला नमक मिलाएं।
जूस को गिलास में निकालकर तुरंत पिएं

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
few clouds
34%
3.2km/h
17%
33°C
33°
33°
32°
Fri
29°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
27°
Tue

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech