Sandhya Samachar

प्रदेश के 86 कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का ऐलान आज!

80 views

दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक समाप्त,टिकट के दावेदारों को अब बस सूची का इंतजार….शाम तक हो सकती है जारी….मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 146 के साथ राजस्थान की 200 सीटों का होना है आज फैसला


राजनीतिक संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की चुनाव चयन समिति की बैठक बुधवार को दिल्ली में हुई और प्रत्याशी चयन के बाद समाप्त हो गई। उम्मीद है कि शाम तक सूची जारी हो सकती है। इसमें मध्य प्रदेश की 86 और छत्तीसगढ़ की 60 सहित 146 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होने की संभावना है।
आपको बता दें कि बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुआई में कांग्रेस मुख्यालय में हुई। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए 229 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें मध्यप्रदेश की 230 में से 144, छत्तीसगढ़ की 90 में से 30 और तेलंगाना की 119 में से 55 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। 16 अक्टूबर को मिजोरम की 40 में से 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। 200 सीटों वाली राजस्थान की कोई लिस्ट नहीं आई है।
यानी राजस्थान की 200, मध्य प्रदेश की 86, छत्तीसगढ़ की 60, तेलंगाना की 64 और मिजोरम की एक सीट पर प्रत्याशियों के नाम नहीं तय हुए हैं। कुल मिलाकर सभी पांच राज्यों की 411 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाकी है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
73%
7km/h
100%
25°C
25°
25°
25°
Tue
24°
Wed
24°
Thu
25°
Fri
25°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech