Sandhya Samachar

कैंसर से लड़ने में मदद करता है आयुर्वेद : कुशवाह

59 views

सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह ने भोजपाल मित्र परिषद की कार्यशाला में कही यह बात
भोपाल। सामाजिक न्याय एवं द्वियांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि आयुर्वेद और स्वस्थ जीवन शैली, योग और प्राणायम जीवन में शारीरिक बल के साथ आध्यातमिक शक्ति का संचार करता है, इसके मध्यम से कैंसर जैसी बीमारी से आसनी से लड़ा जा सकता है।


उन्होंने यह बात उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की मौजूदगी में भोजपाल मित्र परिषद द्वारा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के ज्ञान-विज्ञान भवन में आयोजित कैंसर निदान समझदारी और समाधान कार्यशाला में कही।
मंत्री कुशवाह ने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है लेकिन इसको होने से रोका जा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि हम अपनी इम्युनिटी पॉवर को मजबूत रखें। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक और योग के माध्यम से हम अपनी इम्युनिटी पॉवर को आसानी से बढ़ा सकते हैं।


कुशवाह ने कहा कि कैंसर रोग के उपचार के लिए अनेक शोध संस्थान सरकार तथा निजी क्षेत्र से संचालित किया जा रहे हैं, जिनके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को उपचार भी प्राप्त हो रहा है। भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा भी कैंसर रोग के निदान और उपचार के लिए मरीज को आर्थिक सहायता, दवाइयां से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन आवश्यकता कैंसर के प्रति अभी और अधिक जागरूकता लाने की है, जिससे व्यक्ति कैंसर के कारणों से बचाव कर सकें।


उन्होंने कहा कि संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या के माध्यम से कैंसर जैसी बीमारी से आसानी से बचा जा सकता हैं।
स्वस्थ भारत का हो निर्माण
उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने कहा कि विकसित भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए आवश्यक है कि स्वस्थ भारत का निर्माण किया जाए। इसके लिए नागरिको में जगरूकता और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना होगा उन्होंने तो राज्य सरकर द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाई जा रही वीभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बतलाया।


सकारात्मक सोच से स्वस्थ जीवन
आरोग्य भारती के अशोक वाष्णेय ने कहा कि सकारात्मक सोच और स्वस्थ ऊर्जावान जीवन का मूलाधार है। उन्होंने मौसम अनुरूप भोजन और नियमित व्यायाम और जीवन शैली में सामहित करने की सलाह दी।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
79%
4.1km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech