कैंसर किसी भी स्टेज पर हो मरीज को हार नहीं मानना चाहिए : डॉक्टर ए के धर 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

कैंसर किसी भी स्टेज पर हो मरीज को हार नहीं मानना चाहिए : डॉक्टर ए के धर 

ग्वालियर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ए के धर ने कैंसर के बारे में विशेष चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्टेज का कैंसर हो, पर  मरीज को कभी हार नहीं मानना चाहिए। कैंसर एक गंभीर बीमारी है लेकिन उसका सही वक्त पर सही इलाज मिल सके तो वो मरीज ठीक हो सकता है इसका इलाज 5 साल तक चलता है जिससे यह बीमारी जड़ से खत्म हो सके और फिर से दोबारा ना आए।

क्या बोले डॉक्टर धर ?

मोरिंगो एशिया हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर धर ने पत्रकारों से चर्चा की जिसमें उन्होंने कहा कि आजकल के जो नए-नए ट्रीटमेंट मेरिंगो एशिया हॉस्पिटल आए हैं जिसकी वजह से किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्टेज पर कैंसर हो तो हम उस पर विजय पा सकते हैं 

उन्होंने आगे कहा कि आजकल कई तरह की थेरेपी प्रारंभ हो गई हैं जिससे कैंसर का इलाज संभव हो गया है लगभग दो दशक पहले जो कैंसर के मरीज से  बचते नहीं थे क्योंकि उस समय उतने उपाय उतनी दवाइयां और थेरेपी उपलब्ध नहीं थी आज 60 से 70% मरीज कैंसर के ठीक हो रहे हैं

किसको होती है यह बीमारी और क्यों ?

ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ज्यादातर 95% महिलाओं को होती है और 5% पुरुषों को होती है ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि सिर्फ ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी महिलाओं को होती है यह बीमारी पुरुषों को भी होती है। लेकिन अधिकतम महिलाओं को होती है।

Also Read

यह बीमारी बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी होती है आजकल है बीमारी हमारे आसपास की चीजों से भी होती है जैसे एक्सरसाइज ना करना, धूम्रपान तंबाकू से, सिगरेट से, रेड मीट से, लेट सोना, लेट उठना, फैटी फूड और जंक फूड जैसी चीजों से यह गंभीर बीमारी बीमारी उत्पन्न होती है।

Top Stories
Related Post