ग्वालियर के विकास पर CAIT की चाय पर चर्चा, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव बोले – हर समस्या के लिए रहूंगा उपलब्ध

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

CAIT's tea discussion on Gwalior's development

ग्वालियर में विकास को लेकर CAIT यानी की कांफ्रेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा आयोजित व्यापारियों से चाय पर चर्चा की गई। इस चर्चा में मुख्य अतिथि नगर निगम के अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव रहे। इस आयोजन में व्यापारियों ने नगर निगम कलेक्टर प्रतीक राव को कई सारे महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनमें से CAIT के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री भूपेंद्र जैन ने कहा कि ग्वालियर म्यूजिक सिटी है इस सिटी में कैट और नगर निगम द्वारा जल बिहार में एक संगीत का कार्यक्रम करना चाहिए, जिस पर नगर निगम आयुक्त निर्णय करेंगे।

सुझाव में किस ने क्या कहा ?

1.महामंत्री श्री विवेक जैन ने सुझाव देते हुए कहा कि जैन मूर्तियां पर गंदा पानी आ रहा है उसे रोका जाए। 

2.जिला अध्यक्ष श्री रवि गुप्ता ने चिटनिस की गोट में किये जा रहे अतिक्रमण के संबंध में और मुरार में जो जाम लगता सड़क पर उससे छुटकारा दिलाने का आग्रह किया।

3. एक व्यापारी ने कहा कि ग्वालियर किले पर अगर रोपवे नहीं लग पा रहा, तो गुरुद्वारे के सामने से आधुनिक लिफ्ट लगाकर किले पर आगमन शुरू कर सकते हैं। 

Also Read

4. संभागीय अध्यक्ष श्री दीपक पमनानी ने अपना सुझाव देते हुए कहा कि स्वच्छता एम्बेसडर बोर्ड और कॉलोनी वाइस बनाए तो स्वच्छता अधिक रह सकेगी।

क्या बोले आयोजन में श्री टी प्रतिक राव ?

चाय की चर्चा पर मुख्य अतिथि अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव ने कहा कि ग्वालियर में रहकर मैं पढ़ा हूं और मैं ग्वालियर के लिए कुछ कर सकूं यह अवसर मुझे मिला है अगर ग्वालियर की किसी भी समस्या के लिए आप मुझे मैसेज या कॉल कर करते हैं तो मैं आपके लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा।

आगे उन्होंने कहा कि सड़कों पर ड्रेनेज पहले बन जाए उसके बाद ही हम सड़क बनाएंगे और शहर में ऐसा एक मास्टर प्लान बनाएं जिससे चरणबद्ध तरीके से ग्वालियर का विकास हो।

कहां हुआ यह आयोजन ?

यह आयोजन CAIT के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री नीरज चौरसिया, श्री अंशुल गुप्ता ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम ग्वालियर के पड़ाव स्थित श्रीमति प्रवीणा पाण्डेय मेमोरियल इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस पर आयोजित हुआ।

आयोजन में कौन-कौन रहा ?

मुख्य अतिथि का स्वागत श्री सचिन राजपूत, डॉक्टर केशव पांडे डॉक्टर सौरभ खंडेलवाल, दीपक तोमर, कविता जैन , सीए निधि अग्रवाल,सीए विवेक कुमार जैन, प्रमोद गुप्ता, अजय चोपड़ा, मनोज चौरसिया, राहुल अग्रवाल, तालिब खान, मोहित जैन, रवि नागपाल, गोपाल कृष्ण, हर्ष खंडेलवाल, गोपाल जयसवाल, संजय जैन, अमित श्रीवास्तव, खुशी राय, शीरीन खान, देवेंद्र अहिरवार, गौरव शर्मा आदि ने चाय पर चर्चा में भाग लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

Top Stories
Related Post