Sandhya Samachar

उद्योग जगत को अपनाएं महिलाए,शासन करेगा मदद :तिवारी

92 views

कैट महिला विंग ग्वालियर का महिला उद्यमी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित
अंचल की महिला उद्यमी का किया गया सम्मान, महिला उद्यमी किलिस्टर बनाने पर हुआ मंथन

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर की महिला विंग का महिला उद्यमी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह होटल रॉयल-इन सिटी सेंटर में आयोजित किया गया।
सम्मेलन का शुभारंभ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी ने किया। जबकि गहना ज्वैलर्स के संचालक व वरिष्ठ व्यवसायी राकेश मंगल विशिष्ट अतिथि थे।
मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने कहा कि महिला उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत द्वारा विभिन्न स्तरों पर बृहद योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कई लघु व मध्यम स्तर के ऐसे स्वरोजगार प्रकल्प हैं, जिन पर शासन द्वारा पांच करोड़ रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए महिलाओं को इन योजनाओं, रोजगार कार्यक्रमों का अधिकाधिक लाभ लेना चाहिए। महिलाएं अपने स्टार्टअप शुरू करें, शासन व प्रशासन हरसंभव मदद करेगा।

विशिष्ट अतिथि श्री मंगल ने कहा कि देश का 90 प्रतिशत व्यापार व्यवसाय असंगठित क्षेत्र का है। इन्हें शोषण व उत्पीड़न से बचाने के लिए कैट सराहनीय कार्य कर रहा है। यह गर्व की बात है कि कैट महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, उनकी समस्याओं के निराकरण व उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अलग से महिला विंग बना कर कार्य कर रहा है। उन्होंने इसके लिए कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन को साधुवाद दिया।
इससे पूर्व कैट महिला विंग की अध्यक्ष साधना शांडिल्य ने स्वागत भाषण दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कविता जैन ने बताया कि कैट किस तरह महिला उद्यमियों का सहयोग कर रहा है। स्टेट कोर्डिनेटर कमेटी सदस्य निरूपमा मालपानी ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी कि एक महिला किस तरह अपने कारोबार का संचालन कर खुद को एक सफल महिला उद्यमी के रूप में स्थापित कर सकती है। संचालनकर्ता कैट की प्रदेश संयुक्त सचिव रीना गांधी ने बताया कि उनके संगठन ने महिला उद्यमियों को एकजुट व जागरूक किया है। सीए निधि अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

अतिथि वक्ता के रूप में लीड बैंक मैनेजर सुशील कुमार, मैनेजमेंट कन्सलटेंट अजय चौपडा, सीए राजेश गुप्ता ने बताया कि महिला उद्यमियों को कैसे व्यापार शुरू करना है। कैसे कैट महिला उद्यमियों के सहयोग में रहेगा? बैंकिग प्रावधानों के तहत किस प्रकार आर्थिक सहयोग मिलेगा, म.प्र.शासन की किस योजना के तहत महिला उद्यमी लाभान्वित हांगी। इस पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गहना ज्वेलर्स ग्रुप के शरद मंगल, चंचला मंगल, स्टेट एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य आकाश जैन, नीलांशा जैन उपस्थित थे।

महिलाओं ने बनाई रणनीति
महिला उद्यमियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। ग्वालियर में महिला उ़द्यमी किलिस्टर बनाये जाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। सीए राजेश गुप्ता एवं जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबन्धक राजेन्द्र सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने महिला उद्यमियों की शंकाओं व प्रश्नों का भी समाधान किया। महिला उद्यमी सम्मेलन में उन सभी महिलाओं, जो अभी व्यवसाय कर रही है उन्हें आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में ऐसी भी महिलाएं उपस्थित थीं जो इस समय जो अपने परिवार के व्यवसाय में सहयोग करना चाहती हैं या फिर नया व्यवसाय शुरू करने की इच्छुक हैं।

सम्मानित होकर सुनाई सफलता की कहानी
अपनी दम पर कामयाबी के झंडा फहराने वाली उद्यमी महिलाआें का सम्मान किया गया। इनमें सीमा सिंह चौहान जबलपुर, महिमा तारे ग्वालियर, सीमा सिंह भदौरिया, सीए शुभांगी चतुर्वेदी, नीतेश जैन भिण्ड एवं शिल्पी जैन मुरैना प्रमुख हैं। सम्मानित होने के बार बाद उत्साहित महिला उद्यमियों ने अपनी उत्साहवर्धक सफलता की कहानी सुनाकर अन्य उपस्थित महिलाओं को व्यवसाय के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
clear sky
37%
2.4km/h
8%
32°C
32°
32°
31°
Fri
29°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
27°
Tue

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech