बजट के हिसाब से सिलेंडर या गैस पाइपलाइन ले, जाने यहां 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बजट के हिसाब से सिलेंडर या गैस पाइपलाइन ले, जाने यहां 

अमेरिका- इजरायल के युद्ध का असर अब भारत के लोगों पर दिखाना चालू हो गया है तेल और गैस की किल्लत से लोग परेशान हो रहे हैं लोग बड़े बेचैन हो रहे हैं की सिलेंडर ले या गैस पाइपलाइन, क्या हमारे लिए सुविधाजनक है और क्या बजट अनुसार सही है और अगर गैस पाइपलाइन ले भी तो कैसे लें ?

सरकार ने 21 दिन की जगह अब 25 दिन में सिलेंडर यानी कि एलपीजी गैस बुकिंग करने की अनुमति दी है जिससे घरों में खाना बनाना काफी प्रभावित हो रहा है जिनके घरों में एलपीजी सिलेंडर ज्यादा इस्तेमाल होता है उनके लिए पीएनजी कनेक्शन ज्यादा आरामदायक है क्योंकि गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए आपके घर में पहुंचेगी और आप बिना सोचे इस्तेमाल कर सकते हैं और खत्म होने की भी चिंता नहीं रहेगी।

बजट के हिसाब से PNG या LPG

एलपीजी गैस सिलेंडर का वजन 14.2 किलो ग्राम होता है और इसकी कीमत 800 से ₹1100 तक होती है दूसरी तरफ पीएनजी की बात की जाए तो करीबन 40 से 60 रुपए प्रति यूनिट होती है इसका मतलब यही है कि जितना आप गैस इस्तेमाल करेंगे उतना आपका बिल बनेगा। जिस हिसाब से आपके घर में गैस इस्तेमाल होती है उसी हिसाब से आप एलजी या पीएनजी ले सकते हैं 

कैसे ले पीएनजी कनेक्शन ?

पीएनजी कनेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी जैसे आधार कार्ड, पहचान पत्र और प्रमाण पत्र। इसके बाद पीएनजी कनेक्शन की पाइपलाइन की प्रक्रिया होगी, उसके कुछ दिन बाद आपका पीएनजी कनेक्शन चालू हो जाएगा।

Also Read

Top Stories
Related Post