Asia Cup 2025: बुमराह बने पाक बल्लेबाज़ों का सबसे बड़ा खतरा, आंकड़े देते हैं गवाही

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

Asia Cup 2025: बुमराह बने पाक बल्लेबाज़ों का सबसे बड़ा खतरा, आंकड़े देते हैं गवाही

एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की नज़रें इस हाई-वोल्टेज मैच पर टिकी हैं। पाकिस्तान को इस मैच में सबसे ज्यादा खतरा भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह से होगा, जिन्हें मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है।

हरी घास वाली पिच और बुमराह का जलवा

इस बार एशिया कप के मैच हरी घास वाली पिचों पर खेले जा रहे हैं। ऐसे हालात में तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआती ओवरों में अतिरिक्त मदद मिलने की उम्मीद है। यही वह स्थिति है जिसमें बुमराह विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर हैं। बुमराह पावरप्ले के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करने के लिए मशहूर हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह का रिकॉर्ड

Also Read

  • टी-20 इंटरनेशनल: पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैच, 5 विकेट
  • औसत: 15.20, स्ट्राइक रेट: हर 17 गेंद पर 1 विकेट
  • बेस्ट: 3/14
  • 14 अक्टूबर 2023 (टी20 विश्वकप) – 19 रन देकर 2 विकेट, मैच ऑफ द मैच
  • 9 जून 2024 (न्यूयॉर्क, टी20 विश्वकप) – 14 रन देकर 3 विकेट, मैच ऑफ द मैच
  • कुल T20I करियर: 71 मैच, 90 विकेट, बेस्ट 3/7

एशिया कप में बुमराह का परफॉर्मेंस

जसप्रीत बुमराह ने 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया और तब से अब तक एशिया कप में 9 मैच खेले (8 वनडे और 1 T20I)।

  • एशिया कप में कुल: 12 विकेट
  • बेस्ट: 3/37 (बांग्लादेश के खिलाफ)
  • पाकिस्तान के खिलाफ: 4 वनडे, 5 विकेट, बेस्ट 2/23
  • टी-20 एशिया कप: केवल 1 मैच (2016), कोई विकेट नहीं

क्यों है पाकिस्तान को बुमराह से डर?

बुमराह के आंकड़े साफ दिखाते हैं कि वह पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर भारी पड़ते हैं। खासकर बड़े टूर्नामेंट्स में उनका प्रदर्शन लगातार मैच जिताऊ रहा है। यही वजह है कि आज के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बुम-बुम बुमराह से सबसे ज्यादा सतर्क रहना होगा।

Top Stories
Related Post