रेलवे ने पहली बार माल ढुलाई रेलगाड़ी से 23 विदेशी नस्ल के सांडों को बेंगलुरु से कश्मीर पहुंचाया। इससे पहले फल, सब्जी , दूध व अन्य वस्तुओं को मालगाड़ी द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाया गया है। पहली बार ऐसा हुआ कि पशुओं को रेलगाड़ी से एक से दूसरे स्थान पहुंचाया गया है।
अधिकारियों के अनुसार है कृषि एवं पशुपालन विभाग के प्रजनन विकास कार्यक्रम का हिस्सा है जिसे रेलवे ने सुगम बनाया है।