Sandhya Samachar

आधुनिकता के दौर में सनातनी संस्कारों का ज्ञान दें ब्राह्मण : अरजरिया

89 views

सकल ब्राह्मण महासमिति ने ब्रह्म नारद रत्न से सम्मानित किए पत्रकार

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति एवं निःशुल्क ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सनातन धर्म मंदिर के अशोक शर्मा तूफान सभागार में आमंत्रण-पत्र पूजन एवं ब्रह्म नारद रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत कमिश्नर अखिलेंदु अरजरिया थे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने की। जबकि वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रमुख समाज सेवी डा. केशव पाण्डेय, रामबाबू कटारे, मुख्य संयोजक नरेश कटारे, मुख्य परार्मशदाता व पंजाबी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कुलवीर भारद्धाज, भार्गव समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, आदिगौड ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज गुरू, कान्यकुब्ज समाज के अध्यक्ष शशीकांत दीक्षित, कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला, ब्रह्म भट्ट समाज के महामंत्री डॉ. मुन्नालाल शर्मा, प्रिया अनुराग शर्मा, सुधा दीक्षित, रमा कौशिक, कांता शर्मा, श्वेता शर्मा, निशा शुक्ला एवं रश्मि त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि थीं।
सर्वप्रथम आचार्य पंडित गिरिराज गुरु एवं देवकांत पुजारी ने भगवान परशुराम का वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि-विधान से पूजन कराया। स्वागत भाषण के साथ ही डॉ. अशोक मिश्रा एवं राम प्रकाश शर्मा ने अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने पत्रकारों को ब्रह्म नारद रत्न से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भुवनेश्वर सोनू बाजपेयी ने तथा आभार व्यक्त रविंद्र नाथ नायक ने किया।
इनका हुआ सम्मान
प्रिंट मीडिया से डॉ. केशव पाण्डेय, रवींद्र झारखरिया, अभिषेक द्विवेदी, प्रदीप बोहरे, विभावसु तिवारी, अजय मिश्रा, यूएनआई सुरेश दंडोतिया, सुरेश शर्मा, बच्चन बिहारी, राजेश शर्मा, प्रफ्फुल नायक, विजय पाण्डेय, अनुराग चतुर्वेदी, ब्रज मोहन शर्मा, कपिल शर्मा, अतुल तारे, चंद्रेश पांडे, अरूण शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, वरूण शर्मा, नीरज चतुर्वेदी, अनिल शर्मा, आनंद पाठक, हरीश उपाध्याय, राजीव कटारे, रामकिशन कटारे, हरीश दुब, श्याम पाठक, लोकेंद भार्गव, गोविंद सारस्वत, राजू पंडित, संजय त्रिपाठी, शैलेन्द्र शर्मा, आलोक शर्मा, सविता तिवारी, राजेश तिवारी, श्याम पाण्डेय, गीता पाण्डेय एवं संजीव शर्मा प्रमुख हैं।
जबकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से राज दुबे, सर्वेश पुरोहित, सुशील कौशिक, कर्ण मिश्रा, अनिल शर्मा,सागर शर्मा, विनोद शर्मा, संजय शर्मा, विनोद शर्मा, रमन शर्मा, शिवकुमार शर्मा, कमल मिश्रा, विनय शर्मा, महेश झा, रवि उपाध्याय, जयेश कुमार, प्रवीण दुबे, देवेंद्र शर्मा, प्रकाश शर्मा शामिल हैं।
पत्रकारों का सम्मान गौरव की बात
मुख्य अतिथि अरजरिया ने कहा कि मौजूदा परिवेश ब्राह्मणों को सनातन संस्कारों का ज्ञानार्जन जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। सम्मेलन दहेज कुरूतियां रोकने की सार्थक पहल हैं। लोकतंत्र को बढ़़ाने का कार्य पत्रकार करते हैं। आज स्वच्छ, निर्भीकता, ईमानदारी से कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने का सकल ब्राह्मण महासमिति का निर्णय स्वागत योग्य है। क्योंकि पत्रकारों का सम्मान गौरव की बात है। संस्था के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने ब्राह्मणों के नौ गुणों को सारगर्भित बखान करते हुए कहा कि ब्राह्मण सदैव-सरल हो, तप करनेवाला हो, मेहनत की कमाई पर सन्तुष्ट रहनेवाला हो, क्षमा करने वाला हो, इंन्द्रियों को वश में रखने वाला हो, दान करने वाला हो, बहादुर हो, सब पर दया करनेवाला हो और ब्रह्मज्ञानी हो।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
51%
4.8km/h
74%
29°C
29°
29°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech