ग्वालियर में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, चार लोग गंभीर रूप से घायल

ग्वालियर। जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के ग्राम जड़ेरुआ कला पिंटू पार्क निवासी रामवीर पाल से जुड़ा है। आरोप है कि 10 अगस्त को वह अपने भाई मोहन पाल, भतीजे अनिल पाल और श्याम पाल के साथ महाराजपुरा थाना क्षेत्र ग्रीनवुड स्कूल के पीछे स्थित खेत पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने देखा कि पवन सिकरवार उनकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहा है।

जब रामवीर ने आपत्ति जताई तो पवन ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन कर संदीप तोमर, लालू यादव सहित कई साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इन सभी ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से रामवीर, मोहन, अनिल और श्याम पर हमला कर दिया। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि गंभीर चोट लगने के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। इतना ही नहीं, पवन की शिकायत पर रामवीर के भाई मोहन पाल को आरोपी भी बना दिया गया।

वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। रामवीर की रिपोर्ट पर पवन सिकरवार, संदीप तोमर, लालू यादव और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, जबकि पवन की शिकायत पर मोहन पाल के खिलाफ भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read

Top Stories
Related Post