जेएनयू में आधी रात करीब 1:30 बजे छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दरअसल यह झड़प प्रोटेस्ट में शामिल न होने की वजह से हुई। जिसमें दो संगठनों के सदस्य शामिल थे यह झड़प ABVP और लेफ्ट संगठनों के बीच हुई।
पूरा मामला जाने
जेएनयू के वीसी शांतिश्री धुलीपूरी पंडित से इस्तीफा मांगा , क्योंकि उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में दलितों के संदर्भ में “विक्टिम कार्ड” खेलने की बात कही, जिसे छात्रों ने जातिवाद माना।जिससे लेफ्ट छात्र संगठनों ने सामान्ता मार्च निकाला, लेकिन ABVP ने इसका विरोध किया।
ABVP के विरोध करने पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने कैंपस की सारी एकेडमी बिल्डिंग को लॉक कर दिया और छात्रों को धमकाया भी , इतना ही नहीं दो ग्रुप के बीच हाथापाई से लेकर लाठी डंडों और पथराव तक हिंसक झड़प हुई।
इस दुर्व्यवहार की JNU प्रशासन ने निंदा की और कहा कि यूनिवर्सिटी नियमों और BNS के तहत सख्त कार्रवाई होगी ताकि एकेडमिक माहौल बना रहे।