दरभंगा यानी कि बिहार में भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की मां भारती ठाकुर के पर्स से चोरी हुई है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि चोरी में हीरे जड़े गहने और कीमती घड़ी चोरी हुई है।
Contents
कैसे हुई चोरी ?
बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां भारती ठाकुर एक बैठक में शामिल होने पहुंचीं, लेकिन अपना बैग गाड़ी में ही छोड़ दिया। चोरों ने मौका पाकर हीरे जड़ित गहने साफ कर दिए। उनके पर्स में हीरे जड़ित गहने और कीमती घड़ी थी। जब गाड़ी से भारती ठाकुर को अपना पर्स नहीं मिला तो वह घबरा गई और सीधा पुलिस के पास आवेदन करने पहुंची।
पुलिस के अनुसार
चोरी होने के बाद भारती ठाकुर ने घनश्यामपुर थाने में आवेदन दिया, घनश्यामपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। पुलिस के अनुसार, जल्दी ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।