Sandhya Samachar

मुख्यमंत्री और सिंधिया के साथ भाजपा प्रत्याशी कुशवाह ने दाखिल किया नामांकन

155 views

नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा इस बार ऐतिहासिक मतों से जीतेगी भाजपा
ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सत्तारूढ़ भाजपा ने निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई।

ग्वालियर। भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी साथ रहे।
नामांकन दाखिल कराने पहुंचे मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सत्ता और संगठन के प्रमुख एकजुट होकर नामांकन दाखिल करने आए हैं। यह कहते हुए मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश भर में जो माहौल है, उसका पूरा प्रदेश और देश मोदी मय हो चुका है। नामांकन दाखिले के साथ ही हमने आज से विधिवत चुनाव अभियान का शंखनाद किया है। मोदी की गारंटी और भाजपा की विकास की ललक के कारण आज जिस प्रकार से लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है, वह इस बात का प्रमाण है कि हम प्रदेश में 29 की 29 सीटें जीतने जा रहे हैं। यही वजह है कि इस बार प्रदेश में भाजपा ऐतिहासिक वोटों से जीतेगी।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
34%
6.2km/h
51%
36°C
36°
36°
36°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
28°
Wed
29°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech