भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है, जबकि कांग्रेस में अभी बात नहीं बन पाई है…ऐसे में कांग्रेस के संभावित उम्मीद्वारों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है….
नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें तमिलनाडु के नौ उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है।
तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं, इनमें से भाजपा ने 10 पट्टाली मक्कल काची को दी हैं। पार्टी अब तक 276 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।
भाजपा ने पहली सूची 2 मार्च को जारी की थी। इसमें 195 उम्मीद्वारों का ऐलान किया था। पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम थे। वहीं, भाजपा की दूसरी सूची 13 मार्च को आई थी, जिसमें 72 नाम थे। इसमें नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। अब तीसरी सूची जारी हुई है।